फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman chita on cremation ground, caught doing tantric activities

श्मशान घाट में महिला की चिता पर तांत्रिक क्रियाएं करते तीन दबोचे

Mon, 22 Jan 2018 06:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 22 Jan 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
Woman chita on cremation ground, caught doing tantric activities
श्मशान घाट में तंत्र क्रिया करते पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के गांव मंडावली खादर के श्मशान घाट में महिला की चिता के पास तंत्र क्रिया करते तीन युवकों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। तीनों की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें : श्मशान घाट में चिताओं पर की जा रही हैं तांत्रिक क्रियाएं, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी रब्बान पुत्र जान आलम की विवाहिता बहन मुनसैना काफी समय से बीमार चल रही है। उसने गांव में ही रह रहे छपरौली के मूल निवासी तांत्रिक मंजूर हसन पुत्र फारुख खान से अपनी बहन के इलाज की बातचीत की। मंजूर हसन ने श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करके उसकी बहन का इलाज करने का आश्वासन दिया था। रविवार शाम चार बजे रब्बान अपने साथ तांत्रिक मंजूर हसन और एक अन्य युवक आमिर पुत्र नफीस निवासी गांव कल्याणपुर को साथ लेकर बाइक से गांव मंडावली खादर में श्मशान घाट पर पहुंचे। जहां सुबह गांव मंडावली निवासी लता पत्नी मदन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था। तांत्रिक ने जलती चिता में छेड़छाड़ करके तंत्र मंत्र क्रिया करनी शुरू कर दी। साथ में रब्बान व आमिर भी बैठ गए। इस दौरान मृतक महिला के परिजन ग्रामीणों के साथ चिता देखने श्मशान घाट पहुंच गए। इस दौरान चिता के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखकर ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रतनपुरी वीरेंद्र कसाना ने तांत्रिक समेत तीनों युवकों से सख्ती से पूछताछ की। एसओ रतनपुरी वीरेंद्र सिंह कसाना का कहना है तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में है मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed