{"_id":"61708085a80a3c4a7461bca6","slug":"woman-caught-with-fake-check-in-pnb-city-news-mrt561544652","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी में फर्जी चेक के साथ महिला को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी में फर्जी चेक के साथ महिला को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी में फर्जी चेक के साथ महिला को पकड़ा
- तलाशी में आईडी और कई फर्जी चेक मिले, बैंककर्मियों ने पुलिस को सौंपा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कैंट स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कर्मचारियों ने 1.30 लाख के फर्जी चेक के साथ एक महिला को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास कई फर्जी चेक और फर्जी आधार कार्ड भी मिला। बैंककर्मियों ने महिला को पुलिस को सौंप दिया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने बैंक के कैशियर को चेक सौंपा। वह फर्जी था। इस पर कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया। महिला के पास मिले आधारकार्ड में नाम नेहा लिखा था। चेक संजीव निवासी गोविंदपुरी मोदीनगर के नाम से लगाया गया था। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम कुछ और बताया। पुलिस महिला को थाने ले गई। वहां तलाशी में उसके पास अलग-अलग बैंक के कई फर्जी चेक मिले। बैंक कर्मचारियों ने आशंका जताई कि बैंक को चूना लगाने के लिए कोई गिरोह सक्रिय है। उन्होंने महिला के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि महिला को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा।