फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman assaulted at in-laws' house to pick up a ten-month-old child

दस माह के बच्चे को लेने ससुराल पहुंची महिला से मारपीट

Sat, 27 Nov 2021 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted at in-laws' house to pick up a ten-month-old child
दस माह के बच्चे को लेने ससुराल पहुंची महिला से मारपीट
विज्ञापन

सरधना। मायके में रह रही एक महिला शुक्रवार को अपनी मां के साथ अपने दस माह के बच्चे को लेने ससुराल पहुंची। आरोप है कि ससुरालियों ने मारपीट कर उसे भगा दिया। पीड़िता थाने पहुंची, लेकिन यहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई और उसे चलता कर दिया।
बुलंदशहर के भूड़ गांव निवासी निशा पुत्री गोरामल शुक्रवार दोपहर अपनी मां बबीता के साथ कोतवाली पहुंची। उसने नानू गांव निवासी ससुरालियों के खिलाफ अपने 10 माह के बेटे को पाने के लिए तहरीर दी। निशा ने बताया कि 28 फरवरी, 2019 को उसकी शादी नानू गांव निवासी युवक से हुई थी। दहेज की मांग के चलते ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न किया और कुछ दिन पूर्व मारपीट कर उसे ससुराल से निकाल दिया। वहीं, उसका 10 माह का बेटा भी उन्होंने उसे नहीं दिया। निशा ने बताया कि वह चार माह की गर्भवती है। उसे अपने 10 माह के बेटे की चिंता है।
विज्ञापन

बताया कि वह शुक्रवार को नानू गांव में अपने बेटे को लेने मां बबीता के संग आई तो ससुरालियों ने मारपीट की। सूचना पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन लेकिन बिना मदद किए लौट गए। महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही। लेकिन बच्चा उसे दिलवाने से हाथ खडे़ कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed