{"_id":"58a6eadc4f1c1b815fd83f36","slug":"woman-arrested-chen-plunderer-they-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से चेन लूटते एक आरोपी दबोचा, लोगों ने की जमकर धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से चेन लूटते एक आरोपी दबोचा, लोगों ने की जमकर धुनाई
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 17 Feb 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
नौचंदी क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर गोल मंदिर के पास दो लुटेरों ने महिला से चेन झपट ली। इस दौरान भीड़ ने भाग रहे एक युवक को दबोच लिया, जिस की बेरहमी से पिटाई की। पकड़ा गया युवक रवि निवासी थाना टीपी नगर का रहने वाला है। नौचंदी पुलिस को पकड़े गए युवक ने बताया कि वह टीपी नगर, दिल्ली रोड समेत कई जगह एक दर्जन से अधिक चेन और पर्स लूट चुका है।
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शहर में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही है, लेकिन ऐसे मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को मोदीपुरम के पल्लवपुरम फेस वन निवासी जामनती देवी दोपहर घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और महिला से एक मकान का पता पूछने लगे। इस बीच बदमाशों ने महिला की चेन झपट ली और फरार हो गए। महिला का शोर सुनकर लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। पीड़िता ने पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सतेंद्र प्रकाश का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की सजा रही है।
विज्ञापन