फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman and child attacked with sharp weapons

Meerut News: महिला और बच्ची पर धारदार हथियार से हमला

Mon, 10 Nov 2025 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Woman and child attacked with sharp weapons
सरधना। गांव मेहरमति मीणा में मारपीट में घायल महिला। संवाद
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव मेहरमती मीणा में सोमवार को मामूली विवाद गंभीर हिंसा में बदल गया। गांव निवासी मोमिना पत्नी गफ्फार की तीन वर्षीय बच्ची खेलते समय पड़ोसी की कार के पास चली गई और कार को छू लिया। इस पर पड़ोसी पक्ष भड़क गया और उन्होंने बच्ची से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

जब मोमिना ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मोमिना और उसकी तीन वर्षीय बेटी घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी सीएचसी भेजा गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed