फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman accuses police outpost in-charge of assault.

Meerut News: महिला ने चौकी प्रभारी पर लगाया मारपीट का आरोप

Mon, 29 Jun 2026 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses police outpost in-charge of assault.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव मवाना खुर्द निवासी महिला ने मवाना खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उसने सीओ से मिल कर मामले में जांच करा कर कार्रवाई की मांग की।
मवाना खुर्द निवासी महिला ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चार मई को मवाना खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी आए और चौकी चलने के लिए, जब कारण पूछा तो नहीं बताया। जिस पर उसने चौकी जाने से इन्कार कर दिया। उस समय तो चौकी प्रभारी चला गए और कुछ समय बाद महिला पुलिस के साथ पहुंचे। आरोप है कि एक सिपाही पड़ोसी की छत से उसके मकान में घुसा और दरवाजा खोलने के लिए कहा। जिसके बाद उसने दरवाजा खोला तो पहले महिला सिपाही ने उसके चांटे मारे, उसके बाद चौकी प्रभारी ने मारा और उसको चौकी में ले गए। जहां उसकी पिटाई की। इसके बाद उसका फोन जब्त कर उसको मवाना थाने भेज दिया। जहां पूरे दिन बैठाए रखा गया। शाम को शांति भंग की कार्रवाई उसके खिलाफ की। उसकी ननद की शादी थी, जिससे उसका कोई लेना देना नहीं था, क्योंकि उसको पूछा ही नहीं जा रहा था।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि महिला मिली थी। ननद की शादी में महिला परेशान कर रही थी, सूचना पर पुलिस गई थी। जो आरोप महिला द्वारा लगाए गए हैं उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed