फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman accuses mother of trying to sell her

महिला ने मां पर लगाया बेचने की कोशिश का आरोप

Tue, 02 Sep 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses mother of trying to sell her
मेरठ। मुंडाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी मां पर बेचने की कोशिश का आरोप लगाते हुए सोमवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि एक साल पहले उसने गांव निवासी युवक से अपनी मर्जी से निकाह कर लिया था। इसके बाद पति के साथ वह दिल्ली में रहने लगी। कुछ दिन पूर्व वह मां से मिलने गांव आई थी। आरोप है कि मां ने उसे हरियाणा के एक बूढ़े व्यक्ति को आठ लाख रुपये में बेचने की बात तय कर ली। किसी तरह वह बचकर गाजियाबाद में अपनी बहन के घर पहुंच गई। मां की झूठी शिकायत पर पुलिस ने बहन के देवर को हिरासत में ले लिया है। महिला ने अपनी मां और गांव निवासी एक व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन


-------

शिकायत करने पर दरोगा दे रहा महिला को धमकी
मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र में नई बस्ती विकास नगर निवासी अनिता ने दरोगा पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सोमवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। महिला ने बताया कि उसने 27 अगस्त को दरोगा की शिकायत एसएसपी से की थी। इसमें आरोप लगाया था कि सूदखोर ने उधार लिए एक लाख रुपये लौटाने पर भी उसके आभूषण और बीमा पॉलिसी के कागजात नहीं दिए। इसकी शिकायत थाने में की। जांच कर रहे दरोगा ने सूदखोर से रुपये लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। जब महिला ने कार्रवाई की मांग की तो उससे एक लाख रुपये की मांग की। दस हजार रुपये दे भी दिए। आरोपी 90 हजार रुपये की और मांग कर रहा था। अब एसएसपी के यहां शिकायत के बाद दरोगा लगातार धमकी दे रहा है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed