फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman accuses in-laws of attempted murder

Meerut News: महिला ने ससुराल वालों पर हत्या के प्रयास का लगाया आरोप

Wed, 08 Apr 2026 03:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses in-laws of attempted murder
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र की महिला ने पति, सास , ससुर समेत चार पर दहेज को लेकर मारपीट व हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। उसने ससुर पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दी।
विज्ञापन

गुदड़ी बाजार निवासी एक महिला ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 2019 में बागपत के कसबा बड़ौत की एक कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार दहेज को लेकर परेशान कर रहे थे। पीड़िता के साथ रोजाना अभद्रता व मारपीट की जाती थी। इसको लेकर पूर्व में कई बार दोनों पक्षों में पंचायत हो चुकी है। मगर आरोपी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। महिला ने ससुर पर नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पति से मामले को लेकर शिकायत की। पति ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि एक महीने पूर्व आरोपी ससुराल वालों ने मारपीट कर महिला को घायल कर दिया। महिला को जहरीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने का प्रयास किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed