फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman accused of being assaulted after going to ask for repayment of a loan.

Meerut News: उधार के रुपये मांगने गई महिला से मारपीट का आरोप

Fri, 10 Jul 2026 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of being assaulted after going to ask for repayment of a loan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। किनौनी गांव में उधार दिए गए डेढ़ लाख रुपये मांगने पहुंची महिला से उसके दामाद और ससुर द्वारा मारपीट कर दी। महिला का आरोप है कि उसके साथ आई बेटी और कार चालक के साथ भी मारपीट की गई। किसी तरह पुलिस चौकी पहुंचकर तीनों ने अपनी जान बचाई। पीड़िता ने दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
गाजियाबाद के गांव भघौंता निवासी वेदवती ने बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने अपनी बेटियों प्रियंका और प्रीति की शादी किनौनी निवासी दो सगे भाइयों से की थी। आरोप है कि कुछ समय पहले दामादों ने मकान निर्माण के लिए उनसे डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। कई बार रुपये वापस मांगने पर वे उनकी बेटियों को परेशान करने लगे।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार शुक्रवार को वह अपनी बड़ी बेटी शैंकी के साथ किराये की मारुति वैन से किनौनी स्थित बेटियों की ससुराल पहुंची और उधार के रुपये लौटाने की बात कही। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों दामादों ने अपने पिता के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। महिला ने किसी तरह कार में बैठकर वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने वाहन का पीछा किया। चालक कार को सीधे पुलिस चौकी ले गया, जहां पहुंचने पर आरोपी लौट गए। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed