फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman absconding with bike rider snatching four-month-old baby from mothers lap

यूपी: मां की गोद से चार माह की बच्ची को छीनकर बाइक सवार युवक के साथ महिला फरार

Tue, 10 Nov 2020 06:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Nov 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Woman absconding with bike rider snatching four-month-old baby from mothers lap
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मां की गोद से बच्चे को छीनकर फरार होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नहटौर थानाक्षेत्र में भीख मांगने वाली एक महिला से बाइक सवार युवक व उसकी साथी बुर्काधारी महिला चार माह की बच्ची को छीनकर फरार हो गए। बच्ची के छीनने के बाद बदहवास महिला ने शोर मचा दिया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला से जानकारी ली और सीसी फुटेज खंगाली। इसमें महिला बाइक पर जाती हुई दिख रही है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जिला सिंगरौली के थाना सरई निवासी सुमित्रा देवी अपने परिजनों के साथ 20 दिन पूर्व झालू में आई थी। उन्होंने झालू में डेरे डाल रखे हैं। वह आस-पास रोजाना भीख मांगने जाती हैं। मंगलवार को सुमित्रा अपनी बहन सीता देवी के साथ नहटौर में भीख मांगने आई थी। दोनों के पास दो बच्चे भी थे। वह दुकानों से भीख मांग रही थी।
विज्ञापन


 

इसी दौरान रोडवेज बस स्टैंड के सामने दोनों बहनों से एक बाइक सवार युवक व उसकी साथी महिला बातचीत करने लगी। उन्होंने नए कपड़े देने का लालच देते हुए चलने को कहा।दोनों बहनों से कहा कि उनके भाई की दुकान है। वह उन दोनों को वहां से कुछ कपड़े दिला देंगे।

इसके बाद वह अपनी बाइक पर सुमित्रा उसकी चार माह की बच्ची को बैठा कर नहटौर चांदपुर मार्ग की ओर चले गए। सीता देवी से कहा कि तुम दुकान पर पैदल आ जाओ।

नहटौर चांदपुर मार्ग से मानकपुर जाने वाले रास्ते पर उन्होंने सुमित्रा को उतार दिया और उससे बच्ची को लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सुमित्रा ने शोर मचाया और बदहवास हालत में लोगों को बताया ।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed