फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wolf Toretto beats Monster Challenger by 12 runs

Meerut News: वॉल्फ टोरेटो ने मॉन्सटर चैलेंजर को 12 रन से हराया

Thu, 05 Mar 2026 06:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Wolf Toretto beats Monster Challenger by 12 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में बुधवार रात वॉल्फ टोरेटो और मॉन्सटर चैलेंजर टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें वॉल्फ टोरेटो की टीम ने 12 रन से शानदार जीत प्राप्त की। वॉल्फ टोरेटो की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसमें रहबर खान ने 37 गेंद में 59 रन की पारी खेली। वसीम ने 25, इस्फार ने भी 32 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाजी में मॉन्सटर चैलेंजर की ओर से रमन ने दो और उल्लाह खान ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मॉन्सटर चैलेंजर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अदील खान ने 48, इमाद ने 42, अहमद ने 24 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सिकंदर कमाल ने दो, रहबर, मुस्तफा, नावेद, तालिब ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। प्लेयर ऑफ द मैच रहबर खान को चुना गया। इस मौके पर हनी काजला, कोच दीपक सिद्धू आदि ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed