{"_id":"58ac43c04f1c1b0653b2411f","slug":"with-the-rain-damage-to-crops-from-hail-farmers-worried","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां बारिश के साथ ओलों से फसलों को नुकसान, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां बारिश के साथ ओलों से फसलों को नुकसान, किसान चिंतित
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 21 Feb 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
ओलों की बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में मंगलवार सवेरे तेज हवा और बारिश के साथ कुछ ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में लहलहाती सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। मौसम में अचानक बदलाव से किसान चिंतित हैं। उन्हें यह डर सता रहा है कि आगे भी ऐसा मौसम रहा तो फसलों को और नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भूतपुरी, माननगर, सुआवावाला, चंडका, चौहड़वाला में मंगलवार सुबह से ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। कुछ देर के लिए ओलावृष्टि भी रही। इसके चलते किसान खेतों में सरसों और गेहूं की फसल को लेकर चिंतित हो उठे। किसानों का कहना है कि मौसम में नमी तक तो ठीक थी। लेकिन बारिश और ओले फसलों के लिए ठीक नहीं है। इससे काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
किसान संजीव, गुरमेल, देवेंद्र, परमजीत, लक्खा सिंह, बलवंत, हरभजन, बिंदर सिंह, सुक्खे सिंह, बलदेव, बलराम सिंह, नत्थू सिंह, नंदराम, सुरेश, मेघराज आदि का कहना है कि जिन फसलों को पानी नहीं दिया गया था। उनके लिए तो बारिश उपयुक्त समय पर हुई है। मगर जो फसल पककर कटने के लिए तैयार है। उसमें बड़े नुकसान की संभावना है। धामपुर क्षेत्र किसानों का भी ऐसा ही कहना है। उधर ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से मौसम में गर्मी का असर फिर से कम हुआ है।
विज्ञापन