फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wires stolen from 14 electricity poles in Aajampur forest; power supply to seven tubewells disrupted.

Meerut News: आजमपुर के जंगल में 14 बिजली पोल से तार चोरी, सात नलकूपों की आपूर्ति ठप

Sat, 03 Oct 2026 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
Wires stolen from 14 electricity poles in Aajampur forest; power supply to seven tubewells disrupted.
- किसानों ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल, ऊर्जा निगम ने किया मौका मुआयना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। आजमपुर गांव के जंगल में शुक्रवार रात तार चोर गिरोह ने ऊर्जा निगम की विद्युत लाइन को निशाना बनाकर 14 पोल से तार चोरी कर लिया। इससे सात किसानों के नलकूपों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को घटना की जानकारी हुई। किसानों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए रात में गश्त के नाम पर औपचारिकता बरतने का आरोप लगाया।
किसानों के अनुसार, आजमपुर गांव के जंगल में सोमपाल, सुजीत, सहंसर पाल और रामपाल समेत अन्य किसानों के नलकूपों को विद्युत आपूर्ति करने वाली लाइन के 14 पोल से बदमाश तार काटकर ले गए। शनिवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने तार चोरी देखी तो इसकी सूचना डायल 112 और रोहटा थाना पुलिस और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। सू
विज्ञापन

चना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से घटना की जानकारी ली। वहीं ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने भी मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन किया। तार चोरी होने से नलकूपों की बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि रात में खेतों और आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त प्रभावी होती तो चोरी की घटना रोकी जा सकती थी। उन्होंने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed