रात का पारा तीन डिग्री लुढ़का, पड़ रहा पाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के बदलते मिजाज में रात का तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। हालांकि दिन में ठंडी हवाएं चलने के बावजूद नरमी बनी है।
दिन में चल रहीं सर्द हवाएं ठंड का अहसास करा रही हैं। लेकिन तेज धूप से थोड़ी राहत मिल रही है। हालांकि शाम ढलते ही सर्द हवाएं ठंड और बढ़ा देती हैं। पिछले दो-तीन दिन से रात में पाला पड़ रहा है। जिससे रात का पारा लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो मंगलवार की रात अब तक की सीजन की सबसे सर्द रात रही है।
पारा लुढ़कता हुआ 5 डिग्री पर पहुंच गया है। जिससे सर्दी भी बढ़ गई है। मंगलवार रात पाला पड़ा तो पारा भी गिर गया। एक ही रात में तीन डिग्री पारे में गिरावट आयी है। आधा दिसंबर बीत चुका है लेकिन मौसम में अभी भी उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम प्रभारी अशोक गुप्ता का कहना है कि अभी रात के तापमान में और भी गिरावट आएगी।
पारा आठ डिग्री गिरा
मौसम विभाग के अनुसार रात का पारा पिछले छह दिनों में करीब आठ डिग्री गिरा है। 11 दिसंबर को रात का तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि बुधवार को यह लुढ़ककर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
पिछले वर्ष से 4 डिग्री कम
अगर पिछले वर्ष के मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 16 दिसंबर 2014 को रात का तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस था, जबकि बुधवार को तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सर्दी ऐसे ही रही तो रात का तापमान जल्द ही 2-3 डिग्री तक पहुंच जाएगा।