फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winter in Meerut

रात में तीन डिग्री लुढ़क गया पारा, बिजली का झटका

Mon, 21 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 21 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Winter in Meerut
सुबह कोहरे ने फिर दस्तक दे दी। 11 बजे तक कोहरे का असर रहा। रात में पाला पड़ने से पारा तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया। इससे रविवार का दिन कूल-कूल रहा। दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन भी रेंगते नजर आए। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 20.9 व रात का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 व न्यूनतम 35 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के रात में .5 व रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सुबह के समय फिर से कोहरा परेशान कर सकता है।
विज्ञापन


कोहरे के आगे बिजली की चाल बिगड़ने लगी है। इंसुलेटर फटने और लाइनों में फाल्ट होने से शहर के कई इलाकों में बिना बिजली के हाहाकार मचा रहा। लोगों के इनवर्टर ठप हो गए। लोग बिजली अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन


लाइनों पर जमा धूल और पानी की बूंदों के कारण लाइनें ठप और इंसुलेटरों बर्स्ट हो जाते हैं। रविवार को लाइन में हुए फाल्ट से पल्लवपुरम फेस वन में सुबह सात बजे से लेकर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। यही हाल खैर नगर क्षेत्र का भी रहा। मुख्य बाजार में 12 घंटे तक बिजली गायब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट के महामंत्री रजनीश कौशल ने बताया कि बिजली गुल होने से रात तक व्यापारियों के इनवर्टर ठप हो गए। बिजलीघर पर फोन करके बिजली के बारे में जानकारी की जाती रही, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका। यही हाल नौचंदी, विकासपुरी, लिसाडी गेट, लिसाड़ी रोड, लेडीज पार्क, शारदा रोड, टीपीनगर, माधवपुरम आदि बिजलीघर क्षेत्र में भी रहा। यहां भी उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह बिजली जाने पर पानी भी नहीं मिल सका।


दोपहर को बिजली आने पर ही काम हो सका। इससे पहले शनिवार को गंगानगर इलाके के चारों बिजलीघर ठप रहे थे। अधीक्षण अभियंता शहर आरके राणा ने बताया कि फाल्ट का पता लगते ही उसे तुरंत अटैंड करने के लिए कहा गया है। जिन क्षेत्रों में बिजली की समस्या रही है उनके अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed