फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Will protest if city buses are not increased

Meerut News: सिटी बसें नहीं बढ़ीं तो करेंगे आंदोलन

Tue, 21 Jan 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Will protest if city buses are not increased
मेरठ। महानगर बस सेवा के तहत चल रही इलेक्ट्रिक बसें बढ़ाने की मांग कर्मचारियों की ओर से की गई है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में कर्मचारियों ने बैठक कर समस्याओं पर विचार विमर्श किया। बाद में लोहियानगर डिपो के एआरएम को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड बस कर्मचारी संघ की ओर से हुई बैठक में कई मुद्दे उठाए गए। इस दौरान यात्रियों की असुविधाओं, कर्मचारियों की बढ़ती समस्याओं एवं महानगर में सिटी बसों के निर्धारित बस स्टॉपेज पर अतिक्रमण सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने कहा कि बड़ी आबादी वाले शहर में केवल 50 इलेक्ट्रिक बसें चल रहीं हैं। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों में महिला आरक्षित सीट ना होने, डिपो परिसर में स्वच्छ पानी न होने जैसी परेशानियों को लेकर रोष जताया गया।
विज्ञापन

इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने महानगर प्रबंधन अधिकारियों को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान उमेश कुमार शर्मा, विक्रांत त्यागी, विकास कुमार शर्मा, दिनेश गुर्जर, सोनू भाटी, विपिन गुर्जर, कविंदर चौधरी, सचिन हसनपुरिया आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed