{"_id":"661dabe45227788a6f0c6584","slug":"will-defeat-the-alliance-with-two-and-a-half-moves-of-chess-jayant-singh-meerut-news-c-27-1-smrt1009-122239-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज की ढाई चाल से गठबंधन को देंगे शिकस्त : जयंत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज की ढाई चाल से गठबंधन को देंगे शिकस्त : जयंत सिंह
Tue, 16 Apr 2024 04:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर में आयोजित जनसभा में जयंत चौधरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल एक नेता का व्यवहार अब भी मुख्यमंत्री जैसा लगता है। बोले कि अखिलेश यादव ने मेरा मोल एक रुपया लगाया था। पीढ़ी दर पीढ़ी यह महसूस नहीं हुआ कि हमारा साथ इतना सस्ता है। मगर अब शतरंज की ढाई चाल से शिकस्त देंगे। सपा मुखिया पर तंज कसते हुए जयंत बोले कि पलटा हूं और पटक रहा हूं।
सोमवार को बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में रालोद उम्मीदवार चंदन चौहान के समर्थन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने साझा जनसभा की। जयंत चौधरी ने राम राम के साथ अपने भाषण की शुरुआत की और बोले कि बिजनौर की जनता को देश के लिए फैसला लेना है। पहले चरण के इस मतदान का प्रभाव सभी चरणों में जाएगा। अबकी बार 400 पार के नारे को पूरा करना है। मतदान करने के लिए सभी को प्रेरित करें। कहा कि फसल पकी है, चुनाव का मौसम भी है। ऐसे में पहले मतदान करें। लोकदल के भाईचारे के नारे को बुलंद करना है। बिजनौर के विकास में चंदन चौहान सहभागी बनकर मेहनत करेंगे।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को भी भारत रत्न का इंतजार करना पड़ा जो कांग्रेस ने नहीं दिया। सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनके निधन के चार दशक बाद भारत रत्न दिया है। चौधरी चरण सिंह कुटीर उद्योगों की वकालत करते थे। जिसको बढ़ाने का काम आज भारत सरकार कर रही है, एमएसएमई का बजट नौ गुना बढ़ाकर 22 हजार करोड़ कर दिया गया है। कहा कि अखिलेश ने कहा था जब तक आप मेरे साथ थे आपका मूल्य एक रुपया था। अखिलेश यादव को अब इसका जवाब बिजनौर की जनता देगी। कहा कि चंदन चौहान युवा हैं 19 तारीख को चंदन चौहान को अधिक से अधिक वोट डालकर भारी मतों से जिताने की अपील की।
विज्ञापन
जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता उठ खड़े हुए हैं। रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मेहनत के साथ लगे हुए हैं। उन्होंने संगम होगा कि नहीं, गीत का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा और रालोद का संगम हो रहा है।
- ये रहे मौजूद
सुनील भराला राज्यमंत्री, जिपं अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, रालोद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी यशवीर, एमएलसी सत्यपाल, अजित राठी, सुभाष यदुवंशी, ऐश्वर्य मौसम चौधरी, पूर्व विधायक कमलेश, एमएलसी योगेश नोबहार, राज्यमंत्री सूर्य प्रकाश पाल, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, एमएलसी मोहित बेनीवाल, पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, लीना सिंघल, एमएलसी वंदना वर्मा, हरजिंदर कौर, ब्रजवीर चौधरी, डॉ. नीरज चौधरी, अशोक चौधरी, शमशाद अंसारी आदि मौजूद रहे।