फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wildlife rescue, rehabilitation and conservation center ready in Kalagarh

मिला वरदान:  कालागढ़ में वन्यजीव बचाव, पुनर्वास व संरक्षण केंद्र बनकर तैयार, पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

Mon, 13 Dec 2021 02:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Dec 2021 02:31 PM IST
सार

कालागढ़ में वन्यजीव बचाव, पुर्नवास व संरक्षण केंद्र बनकर तैयार हो गया है। केंद्र में दो बाघों, पांच गुलदारों का उपचार यहां किया जा रहा है। ऋषिकेश, रुद्रपुर से दो-दो व नैनीताल के चिड़ियाघर से एक गुलदार उपचार के लिए लाया गया था। आठ महीनों से यहां दो बाघों का भी उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Wildlife rescue, rehabilitation and conservation center ready in Kalagarh
वन्यजीव बचाव, पुनर्वास व संरक्षण केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ उपखंड के ढेला में बने वन्यजीव बचाव, पुर्नवास व संरक्षण केंद्र बनकर तैयार हो गया है। केंद्र के उद्घाटन की तैयारियों में पार्क प्रशासन जुटा हुआ है।

विज्ञापन


14 फरवरी 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कालागढ़ आगमन पर कार्बेट नेशनल पार्क में वन्यजीवों के उपचार के लिए केंद्र बनाए जाने की घोषणा की गई थी। जिसके उपरांत वन विभाग ने कालागढ़ उपखंड की ढेला रेंज में इस केंद्र को बनाने की तैयारी शुरू की। वर्तमान में वन्यजीव बचाव, पुनर्वास एवं संरक्षण केंद्र बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन


केंद्र के बन जाने के बाद अब वन विभाग उसके उद्घाटन की तैयारी में जुट गया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस केंद्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से कराया जाएगा। इस बारे में कार्बेट नेशनल पार्क के निदेशक राहुल ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उद्घाटन कराने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य के कुमायूं में प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान यह उद्घाटन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड: सबसे सर्द रही शनिवार की रात, मेरठ में एक्यूआई बढ़ा

Wildlife rescue, rehabilitation and conservation center ready in Kalagarh
tiger - फोटो : अमर उजाला

दो बाघों व पांच गुलदारों का उपचार जारी 
केंद्र में दो बाघों, पांच गुलदारों का उपचार यहां किया जा रहा है। ऋषिकेश, रुद्रपुर से दो-दो व नैनीताल के चिड़ियाघर से एक गुलदार उपचार के लिए लाया गया था। आठ महीनों से यहां दो बाघों का भी उपचार किया जा रहा है। कालागढ़ के उपखंड अधिकारी कुंदन सिंह खाती ने बताया कि समय-समय पर अधिकारी केंद्र का निरीक्षण कर जीवों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। चिकित्सक जीवों का समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं।

राज्य के जीवों के लिए वरदान साबित हो रहा केंद्र
कार्बेट पार्क के निदेशक राहुल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्बेट नेशनल पार्क के दौरे के दौरान इस केंद्र को बनाने की कवायद राज्य के वन्यजीवों के लिए वरदान साबित हो रही है। यहां खूंखार जीवों का उपचार किया जा रहा है। वर्तमान में दो ऐसे गुलदारों का उपचार किया जा रहा है। जिन्होंने ग्रामीणों पर हमले किए हैं। इन जीवों के सामान्य हो जाने पर इन्हें जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed