फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife's family brutally beaten for objecting to the assault on their daughter.

Meerut News: बेटी से मारपीट का विरोध करने पर मायके वालों को बेरहमी से पीटा

Fri, 14 Aug 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Wife's family brutally beaten for objecting to the assault on their daughter.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। न्यू इस्लामनगर में कार व दो लाख रुपये नहीं देनेरि महिला ने विरोध किया तो पति व ससुरालियों ने उसे पीटा। जानकारी पर युवती के परिजन ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि महिला का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। उन्हें गंभीर चोट आई है। युवती को लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सिसौली निवासी सना ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी शाहरुख निवासी न्यू इस्लामनगर से हुई थी। उसके दो साल की बेटी है। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उससे कार व दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मना करने पर उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसे कई दिनों तक भूखा रखा गया।
विज्ञापन

सना ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह कमरे में बैठी थी। इसी दौरान पति शाहरुख से उसने कुछ काम करने को कहा। पति ने अपने घर से दो लाख रुपये लाने को कहा। विरोध करने पर उससे मारपीट की। उसने मोबाइल से पिता को घटना की जानकारी दी। पिता जहीर, मां शमसीदा मौसेरी बहन ससुराल आए। सना से मारपीट के बारे में उन्होंने जानकारी की तो पति, ससुर, सास, जेठ व देवर ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सना, पिता व मां को गंभीर चोट आई। थाने पहुंचकर सना ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article