फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife was suspicious, the husband charged the BJP leader with serious charges, case registered

भाजपा नेता से संबंध होने का था शक, पति कोर्ट पहुंचा तो पत्नी ने करा दिया मुकदमा दर्ज

Tue, 02 May 2017 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 02 May 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
Wife was suspicious, the husband charged the BJP leader with serious charges, case registered
पत्नी पर था पति को शक

मेरठ में पत्नी के सत्ताधारी पार्टी के एक नेता से संबंध होने का शक जताकर पति ने कोर्ट में पत्नी के खिलाफ वाद दायर कर दिया। उधर उसकी पत्नी का कहना है कि भाजपा नेता तो उसके भाई जैसे हैं और मदद करते हैं। शिक्षिका ने अपने पति तथा अन्य ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सिविल लाइन क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एक सप्ताह पूर्व कोर्ट में अपनी पत्नी के खिलाफ वाद दायर किया था। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के शहर के एक भाजपा नेता से संबंध है। महिला एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षिका है। इस प्रकरण को लेकर भाजपा नेता और शिक्षिका के पति के बीच गाली गलौज होने की बात कही जा रही है। हालांकि भाजपा नेता इस शिक्षिका को अपनी बहन जैसा बता रहे हैं। 

विज्ञापन

मैंने मदद की, लगाए आरोप

Wife was suspicious, the husband charged the BJP leader with serious charges, case registered
पत्नी के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया

वहीं शिक्षिका का भी कहना है कि भाजपा नेता उसके बड़े भाई जैसे हैं और उसकी मदद करते हैं। उन पर लगाया गया आरोप गलत है। शिक्षिका के मुताबिक उसका पति लगातार उसके साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं, उसे तथा उसके बेटे को कार में लॉक कर दिया। किसी तरह से वह गाड़ी से बाहर निकली। उसके जेठ और ससुर ने भी उसका उत्पीड़न किया। जान से मारने की धमकी दी। तंग आकर उसने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। 

एक तथ्य यह भी सामने आ रहा है कि भाजपा नेता इस महिला की मदद करता था। शिक्षिका का पति लगातार उसके साथ मारपीट कर रहा था और भाजपा नेता ने उसे ऐसा न करने की हिदायत दी। इसी से क्षुब्ध होकर शिक्षिका के पति ने उस पर यह आरोप लगा दिए। बहरहाल मामला राजनीतिक पार्टियों में चर्चा का विषय बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed