फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife was gave betel nut to shooters for murdered of her husband in Meerut

खौफनाक वारदात: पत्नी ने सुपारी देकर शूटरों से कराई पति की हत्या, सामने आई ये बड़ी वजह

Wed, 14 Sep 2022 10:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Sep 2022 10:15 PM IST
सार

मेरठ में पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूरी पर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। एक महिला ने सुपारी देकर शूटरों से अपने पति की हत्या कराई है। हत्या के पीछे बड़ी वजह सामने आई है।

विज्ञापन
Wife was gave betel nut to shooters for murdered of her husband in Meerut
मेरठ पुलिस, Meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में शास्त्रीनगर एल ब्लाक पुलिस चौकी से 500 मीटर दूरी पर सेक्टर-13 में बुधवार को खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। पत्नी ने सुपारी देकर शूटरों से अपने पति की हत्या करा दी। पैतृक संपत्ति को लेकर दंपती के बीच दो साल से विवाद चल रहा था। प्रदीप के पिता देवेंद्र शर्मा ने पुत्रवधू और अज्ञात दो शूटरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। बाइक से भागते शूटर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। एसएसपी, एसपी सिटी समेत कई थाने की पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। 

विज्ञापन


खरखौदा थानाक्षेत्र के बवनपुरा गांव निवासी देवेंद्र शर्मा का बेटा प्रदीप शर्मा अपनी पत्नी नीतू शर्मा, बेटा पीयूष (13), बेटी पीहू (10) के साथ शास्त्रीनगर सेक्टर-13 में रहते थे। दंपती के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद रहता था। करीब छह महीने पहले प्रदीप पर गोली चली थी। तब प्रदीप ने अपनी पत्नी नीतू और साले दीपांशु उर्फ दीपू के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। उसके बाद नीतू ने प्रदीप के घर पर पाबंदी लगा दी थी। 
विज्ञापन


इसके प्रदीप गांव में अपने माता-पिता के साथ गांव में रहने लगे। कुछ दिनों से प्रदीप और नीतू के बीच मुकदमा वापस लेने के लिए समझौते की बात चल रही थी। एक सप्ताह से प्रदीप का नीतू के पास आना जाना शुरू हो गया। बुधवार सुबह प्रदीप ड्राइवर भीष्म के साथ पत्नी के पास शास्त्रीनगर गए थे। सुबह 11:30 बजे प्रदीप पत्नी से बातचीत करने के बाद घर से बाहर खड़ी कार के पहुंचे। तभी वहां पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने हमला बोल दिया। एक बदमाश ने प्रदीप को तीन गोली मारी, जबकि दूसरा बदमाश बाइक स्टार्ट लिए खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: डॉक्टर बना हैवान, बच्ची को बनाया शिकार, कहीं महिला की इज्जत तार-तार, खौफनाक हैं ये छह वारदातें

गोलियों की आवाज सुन लोगों की भीड़ बदमाशों के पीछे दौड़ पड़ी, लेकिन वह बाइक की स्पीड़ तेज कर फरार हो गए। लोगों ने प्रदीप को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। प्रदीप के पिता देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके 3 बेटे थे। बड़े बेटे राहुल की एक्सीडेंट में पांच साल पहले मौत के बाद पुत्रवधू की छोटे बेटे प्रदीप से शादी कराई थी। राहुल-नीतू के दो बच्चे है। दूसरे नंबर के बेटे अरुण की सांप के काटने से मौत हुई। पुत्रवधू के चालचलन ठीक नहीं थे। नीतू ने भाड़े के शूटरों से बेटे की हत्या कराई है। तीन दिन पहले तीन बीघा जमीन 12 लाख में बेची थी। जिस पर नीतू की नजर थी। 

यह भी पढ़ें: हैरान कर देगी ये वारदात: डॉक्टर की करतूत पर फूटा गुस्सा, मां बोली- बेटी को दिलाकर रहूंगी इंसाफ

प्रदीप के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट 
प्रदीप की पत्नी नीतू व दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ देवेंद्र शर्मा की तहरीर पर नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नीतू से पूछताछ चल रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की दबिश चल रही है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास चल रहा है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed