फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife made AIDS patient... then threatened to get away from home by divorce

पत्नी को एड्स रोगी बनाया... फिर तलाक की धमकी देकर घर से निकाला

Sat, 09 Sep 2017 09:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 09 Sep 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Wife made AIDS patient... then threatened to get away from home by divorce
पत्नी को बनाया एड्स रोगी

मेरठ में एक महिला ने बृहस्पतिवार को खरखौदा थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे एड्स का रोगी बना दिया। फिर तीन तलाक की धमकी देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता की मदद करने के बजाय पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि खरखौदा थाना क्षेत्र निवासी इस युवक ने उससे 23 जनवरी 2016 को निकाह किया था। जब वह गर्भवती हुई तो 14 जून 2016 को उसके पति ने उसे तलाक की धमकी देकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह मायके आ गई थी। पीड़िता के अनुसार जब वह गर्भ में पल रहे बच्चे की जांच कराने शहर के एक निजी अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों ने उसे एचआईवी पॉजिटिव बताया। चिकित्सकों के अनुसार उसे यह बीमारी पति से लगी। काफी इलाज के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चा अब दो माह का हो चुका है। लेकिन उसके बाद से वह काफी बीमार रहने लगी है।
विज्ञापन


पढ़ें: तलाक... तलाक... तलाक... बोलकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल पहुंची तो पति बताया एड्स पीड़ित

Wife made AIDS patient... then threatened to get away from home by divorce
पत्नी को दी तलाक देने की धमकी

पीड़िता के अनुसार बृहस्पतिवार को वह अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची तो जानकारी हुई कि उसका पति एड्स पीड़ित है, जो चार माह से घर से फरार है। जिसके बाद पीड़िता शिकायत लेकर थाना खरखौदा पहुंची और पति से छुटकारा दिलाने की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक के भाई को थाने बुलाया। लेकिन भाई ने भी उससे कोई संबंध होने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी कार्रवाई करने से हाथ खींच लिए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।

पहले कर चुका दो निकाह
पीड़िता के अनुसार उसका पति हापुड़ रोड पर सैलून चलाता था। आसपास जानकारी करने पर पता चला कि उसके पति ने करीब 10 साल पूर्व भी शादी की थी। शादी के दो वर्ष बाद उसकी पत्नी ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद उसने पत्नी को तलाक दे दिया था। इसके बाद इस युवक ने सात साल पहले शहर निवासी एक युवती से शादी की। लेकिन उसे भी दो साल बाद छोड़ दिया था।

पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन, तलाक-तलाक-तलाक बोलने पर मेरठ में पहली गिरफ्तारी

महिला तहरीर देगी तो करेंगे रिपोर्ट दर्ज

Wife made AIDS patient... then threatened to get away from home by divorce
पत्नी को घर से निकाला

एसओ खरखौदा प्रमोद गौतम का कहना है कि महिला ने पति के खिलाफ पहले तहरीर दी और फिर वापस ले ली। महिला एचआईवी पॉजिटिव है या नहीं, उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं दी। महिला लिखित में शिकायत करेगी तो रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

जांच के बाद आएगा सच सामने
पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसके साथ धोखा किया। अब वह दो माह के इस मासूम को लेकर कहां जाए। पुलिस भी उसकी कोई मदद नहीं कर रही है। उसने अंदेशा जताया कि उससे पहले उसके पति ने जिन दो महिलाओं से निकाह किया, क्या वे भी तो एड्स से पीड़ित नहीं है। इस बात की भी जांच कराई जाए कि उसका पति कब से एड्स रोगी है और अब कहां है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed