फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife is illegal relationship with the non man, Divorced in police station

पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख उड़े होश, थाने में दिया तलाक

Mon, 14 May 2018 01:28 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 14 May 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
Wife is illegal relationship with the non man, Divorced in police station
फाइल फोटो

यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया और युवक ने पुलिस के सामने ही पत्नी को तलाक दे दिया।

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के शामली जिले का है। थाना झिंझाना क्षेत्र में अपनी पत्नी को पति ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिया। विवाद होने पर मामला थाने पहुंच गया। जहां महिला के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। जिनकी मौजूदगी में पति ने थाने में ही महिला साथ रखने से इंकार करते हुए तलाक दे दिया।
विज्ञापन


कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति कैराना में किसी काम से गया हुआ था। उसकी गैर मौजूदगी में पत्नी ने मायके से अपने प्रेमी को घर बुला लिया। इसी दौरान पति कैराना से लौट आया। पति के आने पर महिला ने प्रेमी को घर में छुपा दिया। रात में जब महिला का पति सो गया तो पत्नी और उसका प्रेमी दूसरे कमरे में प्रेमालाप करने लगे। इसी दौरान युवक की आंख खुल गई। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर युवक ने रात्रि में ही शोर मचा दिया। मौके पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने आरोपी प्रेमी को पकड़ कर जमकर धुनाई की। सूचना पर झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख उड़े होश, प्रेमी के साथ मिलकर पति को धुना

Wife is illegal relationship with the non man, Divorced in police station
फाइल फोटो

उधर, शुक्रवार को थाने में पति और महिला के मायके पक्ष के लोग थाने में पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन पति ने महिला को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। इसके अलावा उसने थाने में ही सबके सामने महिला को तलाक दे दिया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग महिला को साथ ले गए। किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। इंस्पेक्टर एमएस गिल के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed