पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख उड़े होश, प्रेमी के साथ मिलकर पति को धुना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसके होश उड़ गए। विरोध करने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की धुनाई कर डाली। जानिए पूरा मामला...
दरअसल, मामला यूपी के शामली जनपद का है। कैराना में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पिटाई कर डाली। पति का आरोप है कि उसने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसका विरोध करने पर ही उसकी पिटाई की गई। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा कैराना निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और एक गांव के रहने वाले युवक के अनैतिक संबंध हैं। इसके चलते आरोपी युवक का उसके घर पर आना-जाना रहता है। पूर्व में वह युवक का विरोध भी करता रहा।
पढ़ें : किशोरी के साथ बलात्कार, गर्भवती होने पर पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान
बता दें कि सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह अपने घर पहुंचा, तो पत्नी और आरोपी युवक को आपत्तिजनक हालत में देखकर विरोध किया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसको पीटा और गला दबाकर मारने की कोशिश की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/