फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape with little girl, panchayat order after the girl's pregnancy

किशोरी के साथ बलात्कार, गर्भवती होने पर पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान

Thu, 15 Mar 2018 07:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 15 Mar 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
Rape with little girl, panchayat order after the girl's pregnancy
फाइल फोटो

यहां पूर्व प्रधान के बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक किशोरी के साथ बलात्कार किया। पांच माह बाद किशोरी की गर्भवती होने पर मामला खुल गया। इसके बाद पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाया। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर का है। यहां धामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व प्रधान के पुत्र ने अपने एक साथी के साथ मिलकर गांव की ही एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर डाला। किशोरी की गर्भवती होने पर मामला उजागर हुआ। गांव में पंचायत कर पीड़ित परिजनों को एक लाख रुपये का लालच देकर चुप रहने को धमकाया गया। उधर, कोतवाल ने इस घटना के संज्ञान में होने से इंकार किया है और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा है। 
विज्ञापन


घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। करीब पांच माह पहले इस गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र और उसके एक साथी ने गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म कर डाला था। किशोरी ने घटना होने के बाद भी लोक लाज की डर से परिजनों को नहीं बताया था, लेकिन जब किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गई और उसकी तबीयत खराब होने लगी तो पीड़िता ने परिजनों को सब कुछ बताया। घटना के बारे में पता लगने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने घटना के बारे में बिरादरी के लोगों को बताया। बिरादरी के मामले के संज्ञान में आने पर गांव के लोगों की पंचायत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : सरसों के खेत से आ रही थी आवाज, ग्रामीणों ने जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Rape with little girl, panchayat order after the girl's pregnancy
फाइल फोटो

आरोप है कि इस पंचायत पर पंच बने लोगों ने घटना के बदले पीड़िता के परिजनों को एक लाख का लालच देकर खामोश रहने को कहा गया। पीड़िता के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ पुलिस में रिपोर्ट कायम कराकर कार्रवाई कराने की बात कही है। 

उधर, कोतवाल मनोज कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि पीड़िता घटना के मामले में पुलिस तहरीर देता है, तो पुलिस अविलंब रिपोर्ट कायम कर आरोपियों और पंचों पर कार्रवाई करेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed