फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife had her lover murdered husband, four accused including woman arrested

पत्नी ने ही प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Wife had her lover murdered husband, four accused including woman arrested
पत्नी ने ही प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

दौराला। एक सप्ताह पहले हुई नंगली साधारण निवासी रोहित की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। प्रेमी ने उसे शराब पीने के बहाने बुलाकर साथियों संग मिलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त बेल्ट भी बरामद की है।
नंगली साधारण गांव निवासी रोहित पुत्र सरदार का शव एक सप्ताह पहले रुहासा गांव के पास मिला था। शव के पास ही उसकी स्कूटी खड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने फलावदा थाना क्षेत्र के गुडंब गांव निवासी मोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। रोहित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। शनिवार को पुलिस ने मोनू को एक बाग से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में मोनू ने बताया कि रोहित की पत्नी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब डेढ़ माह पहले रोहित को इसकी भनक लग गई। वह पत्नी से आए दिन मारपीट करने लगा। उसकी पत्नी प्रिया और मोनू ने मिलकर रोहित की हत्या की साजिश रची। बीते शनिवार को उन्होंने रोहित को शराब पीने के लिए बुलाया। मोनू ने गांव गुडंब निवासी कपिल व गोल्डी के साथ मिलकर रोहित की बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी। उसके शव को स्कूटी से रुहासा गांव के सामने फेंक दिया और स्कूटी वहीं छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने प्रिया, मोनू, कपिल व गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनू निकला कोरोना संक्रमित
रोहित की हत्या के मुख्य आरोपी मोनू व उसके साथियों को जेल भेजने से पहले उनकी कोरोना जांच की गई। जांच में मोनू कोरोना संक्रमित मिला। जिससे थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि मोनू को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों व थाने के अन्य कर्मियों की सोमवार को जांच कराई जाएगी। मोनू को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed