{"_id":"59249c694f1c1b2144535c67","slug":"wife-deney-for-divorce-husband-behind-baars","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने नहीं माना तीन तलाक, पति हिरासत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने नहीं माना तीन तलाक, पति हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन तलाक के खिलाफ महिला मंगलवार को बच्चों के साथ थाने पहुंच गई और पति को नामजद करते हुए तहरीर दे दी। पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार कस्बा किठौर निवासी खुर्शीदा ने एएसपी सुकीर्ति माधव को दी तहरीर में बताया कि करीब 10 साल पहले उसका निकाह कंकरखेड़ा निवासी युवक से हुआ था। आरोप लगाया कि पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं, जिसका विरोध करने पर पति ने उसे तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद से वह अपने भाई के पास रह रही है। महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति को हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, थाने पहुंचीं सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे ने पीड़ित महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में एसएसपी से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।