{"_id":"59c652874f1c1b96688b6271","slug":"wife-beaten-to-husband-with-girlfriend-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के साथ घूम रहे पति को पत्नी ने धुना, जमकर हुआ बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के साथ घूम रहे पति को पत्नी ने धुना, जमकर हुआ बखेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
पति के साथ प्रेमिका को देख पत्नी ने किया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में प्रेमिका के साथ घूम रहे एक युवक को उसकी पत्नी ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। नजीबाबाद मार्ग स्थित मयूर विहार में रहने वाले सोनू वर्मा ने पांच वर्ष पूर्व क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
दोनों के एक बच्चा हैं। पुलिस के मुताबिक युवक रुड़की में नौकरी करता था। वहां उसके एक युवती के साथ प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। शुक्रवार को युवक प्रेमिका को लेकर बिजनौर आया था। इसकी सूचना पर पहली पत्नी ने रोडवेज बस स्टैंड के पास दोनों को पकड़ लिया और जमकर खबर ली। ससुर को बुला भी लिया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। ससुर ने भी बेटे की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
पढ़ें : छात्रा ने पुलिस के सामने चप्पलों से उतारा आशिकी का भूत, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
युवक और उसकी प्रेमिका बसपा कार्यालय में पहुंच गए। पत्नी ने दोनों को वहां भी खरी-खोटी सुनाई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है। कोर्ट मैरिज करने के दौरान उसे मालूम नहीं था कि वह शादीशुदा है। पहली पत्नी ने तहरीर दी है। शहर कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र सिंह के मुताबिक युवक और उसकी नई पत्नी को थाने में बैठा रखा है। कार्रवाई की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/