फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife beat officer in Meerut

मेरठ में पत्नी ने तहसीलदार को सरेआम पीटा

Sat, 19 Dec 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 19 Dec 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
Wife beat officer in Meerut
कैंट इलाके में नीली बत्ती लगी कार में दूसरी महिला के साथ घूम रहे तहसीलदार को उनकी पत्नी ने पकड़ लिया। यह देखकर तमतमाई पत्नी ने दोनों की सरेआम पिटाई भी कर दी। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस तीनों को थाने ले आई। वहां भी महिला ने करीब घंटे भर हंगामा काटा। महिला ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला प्रशासनिक अफसर से जुड़ा बताते हुए जांच के बाद ही कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


आरोप है कि लखनऊ निवासी तहसीलदार का दौराला क्षेत्र के एक  गांव की महिला से संबंध है। बताया गया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। तहसीलदार ने महिला को फोन करके रुड़की रोड स्थित टैंक चौराहे पर बुलाया। यहां से वह उसके साथ नीली बत्ती कार में घूमने निकल गए। उधर, तहसीलदार की पत्नी को इसकी भनक लगी तो वह भी एक रिश्तेदार के साथ कैंट क्षेत्र में पहुंच गईं। पत्नी ने नीली बत्ती लगी कार का पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पत्नी को सामने देख उड़े तहसीलदार के होश
रजबन बाजार चौराहे पर उन्होंने तहसीलदार को महिला के साथ देखा। इस पर पति की कार के आगे अपनी कार अड़ा दी। पत्नी को सामने देख तहसीलदार के होश उड़ गए। महिला ने शोर मचाते हुए पति और उसकी साथी महिला की पिटाई शुरू कर दी। सरेआम मारपीट होते देखकर वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे एसएसआई सदर बाजार धर्मेंद्र कुमार तीनों को थाने ले आए, जहां करीब एक घंटे तक हंगामा चला। बाद महिला ने पति और उसकी साथी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल, इस मामले की प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed