फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife along with her lover got the young man killed

Meerut News: हत्या की खबर

Wed, 23 Nov 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Wife along with her lover got the young man killed
बागपत :: मृतक असलम की फाइल फोटो। - फोटो : BARAUT
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई युवक की हत्या
विज्ञापन

भट्ठे के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला असलम का शव
पुलिस ने आरोपी पत्नी और दो अन्य को किया गिरफ्तार
परिजनों ने घटना के विरोध में किया जमकर हंगामा, दो घंटे तक नहीं उठने दिया शव, पुलिस से नोकझोंक
फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर रोड स्थित ईंट भट्ठे के समीप फल विक्रेता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने दो घंटे तक शव नहीं उठाने दिया। इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। सीओ और इंस्पेक्टर ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। वहीं, भाई ने उसकी पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और दो अन्य को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मलकपुर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी असलम (27) पुत्र दिलशाद दिल्ली रोड पर फल की ठेली लगाता था। वह सोमवार रात घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश की परंतु पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह लगभग छह बजे असलम का शव ईंट भट्ठा के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला। उसकी गर्दन रेत रखी थी। टहलने के आए लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और मृतक की पत्नी हिना, उसके प्रेमी विनोद और दो अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। वहीं, दो घंटे तक शव नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन

सीओ सविरत्न गौतम व इंस्पेक्टर एनएस सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के भाई अकरम ने मृतक की पत्नी हिना, उसके प्रेमी विनोद, दोस्त जोगेंद्र और अक्षय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने हिना, जोगेंद्र और अक्षय पुत्र सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि उन्हें पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध संबंध के चलते हुई हत्या
अकरम ने बताया कि असलम की पत्नी हिना के विनोद से अवैध संबंध हैं। इसका असलम विरोध करता था। इसको लेकर आठ माह पूर्व विनोद और असलम के बीच झगड़ा हुआ था। विनोद ने असलम को जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर हिना ने विनोद, जोगेंद्र और अक्षय के साथ हत्या करने की योजना बनाई तथा असलम को मौत के घाट उतार दिया। सीओ सविरत्न गौतम का कहना है कि इस संबंध में कोतवाली में प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। फिर भी जांच कराई जाएगी।
शव को घसीटा
मृतक के परिजनों के अनुसार असलम की कॉलोनी के समीप गला रेतकर हत्या की गई। इसके बाद शव को घसीटकर मलकपुर रोड स्थित ईंट भट्ठे के समीप फेंक दिया। मृतक तीन भाई और दो बहनें हैं। उसके दो बच्चे हैं।
दो टीमें गठित कीं
एएसपी मनीष मिश्र ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के परिजनों से जानकारी ली। इसके उपरांत हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कीं।
हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
असलम हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी जोगेंद्र निवासी घासमंडी की निशानदेही पर मलकपुर रोड से ही चाकू बरामद कर लिया गया। जोगेंद्र ने बताया कि विनोद के कहने पर ही असलम की देर रात्रि गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव मलकपुर रोड किनारे फेंक दिया था। इस दौरान डॉग स्क्वायड व फोरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एक लाख रुपये का लालच देकर कराई थी हत्या
पुलिस का दावा है कि हत्यारोपी जोगेंद्र को रुपये की जरूरत थी। इसलिए आरोपी विनोद ने जोगेंद्र को एक लाख रुपये का लालच देकर असलम की हत्या कराई।

बागपत :: बड़ौत-मलकपुर रोड स्थित ईंट भट्ठे के समीप शव को उठाते पुलिसकर्मी और मोजूद भीड़।  संवाद

बागपत :: बड़ौत-मलकपुर रोड स्थित ईंट भट्ठे के समीप शव को उठाते पुलिसकर्मी और मोजूद भीड़। संवाद- फोटो : BARAUT

बागपत :: बड़ौत-मलकपुर मार्ग पर हत्या के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी।  संवाद

बागपत :: बड़ौत-मलकपुर मार्ग पर हत्या के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी। संवाद- फोटो : BARAUT

बागपत :: बड़ौत-मलकपुर मार्ग पर फल विक्रेता की हत्या के बाद परिजनों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी।  सं?

बागपत :: बड़ौत-मलकपुर मार्ग पर फल विक्रेता की हत्या के बाद परिजनों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। सं?- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed