फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wife along with her lover Aman murdered her husband In Meerut Mobile voice chats and scar on his neck revealed

एक और पति का कत्ल: तालिब के फोन से वॉइस चैट और फोटो..., पत्नी ने प्रेमी संग की हत्या; आज कब्र से निकलेगा शव

Wed, 07 Oct 2026 11:14 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 07 Oct 2026 11:14 AM IST
सार

मेरठ में एक और पति अवैध संबंधों की भेंट चढ़ गया। पत्नी इलमा ने प्रेमी अमन के साथ मिलकर राजमिस्त्री पति की हत्या कर दी। मोबाइल की वॉइस चैट और गर्दन पर चोट के निशान से मौत का राज खुल गया। आज राजमिस्त्री तालिब का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
wife along with her lover Aman murdered her husband In Meerut Mobile voice chats and scar on his neck revealed
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) के प्रेमी अमन के साथ मिलकर पति तालिब (30) की हत्या का राज गर्दन पर चोट और वॉइस चैट से खुला। इससे पहले इलमा के हार्ट अटैक से मौत बताने पर परिजनों ने शव मुजफ्फरनगर के रसूलपुर दभेड़ी गांव ले जाकर दफना दिया था। 
विज्ञापन


आरोपी अमन ने हत्या से तीन दिन पहले तालिब के व्हाट्सएप पर वॉइस चैट भेजकर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस इलमा और अमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। तालिब का शव आज बुधवार को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

जाकिर कॉलोनी फतेहउल्लापुर रोड निवासी अकरम अली ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि जाकिर कॉलोनी में ही उनका चचेरा भाई तालिब परिवार के साथ रहता था और राजमिस्त्री का काम करता था। 

 
विज्ञापन

उसकी शादी चार साल पहले ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के अंजुम पैलेस के पास रहने वाले मोमिन की बेटी इलमा से हुई थी। उसकी तीन साल की बेटी है। 28 सितंबर की रात लगभग 8 बजे अकरम अली के पड़ोस में रहने वाले इनाम ने उनके घर आकर सूचना दी कि तालिब की मौत हो गई है। 

 
विज्ञापन

अकरम तालिब के घर पहुंचा तो देखा कि इलमा ने शव को पूरी तरह से ढक रखा था। तालिब का केवल चेहरा खुला हुआ था। इलमा ने उन्हें बताया कि हार्ट अटैक से तालिब की मौत हुई है। अकरम अली का कहना है कि अत्यधिक गर्मी के कारण शव को अगले दिन सुबह उनके मुजफ्फरनगर स्थित पैतृक गांव रसूलपुर दभेरी ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

फोटो में दिखा निशान, तालिब के मोबाइल से वॉइस चैट
शव दफनाने के दौरान किसी ने मोबाइल से फोटाे खींचा था। इस फोटो में तालिब के गर्दन पर चोट का निशान दिखाई दिया। इस पर परिजनों को शक होने लगा। उधर, इलमा का व्यवहार भी परिजनों को बदला लग रहा था। वह कहीं जाने के लिए सामान को पैक करने में लगी थी।

पूछताछ करने पर तालिब के पड़ोस मेें रहने वाले कुछ लोगों ने इलमा को सिग्नेचर स्टाइल ब्यूटी स्टूडियो के मालिक अमन के साथ देखने की जानकारी दी। तब इलमा से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

उसने तालिब पर आए दिन पीटने का आरोप लगाते हुए अमन, उसके साथी के साथ मिलकर हत्या करने की जानकारी दी। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर परिजनों ने पुलिस को सौंप दी थी।

डीएम से अनुमति लेकर लेकर संबंधित पत्र मुजफ्फरनगर पुलिस को भेजा गया है। बुधवार को तालिब का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी इलमा और अमन पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर अमन के दोस्त को भी इसमें शामिल किया जाएगा। तीनों आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उन्हें तलाश रही है।- संग्राम सिंह, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed