फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Whose government will be formed in UP, employees clash

यूपी में किसकी बनेगी सरकार, भिडे़ कर्मचारी

Fri, 01 Oct 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Whose government will be formed in UP, employees clash
यूपी में किसकी बनेगी सरकार, भिडे़ कर्मचारी
विज्ञापन

सरधना। प्रदेश में 2022 में किसकी सरकार बनेगी, इसे लेकर पालिका और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच बुधवार रात कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो गाली गलौज व मारपीट की नौबत तक आ गई। लोगों ने दोनों पक्षों के बीच में मामला शांत कराया। वहीं यह मामला सीएचसी व पालिका में बृहस्पतिवार को दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोतवाली के निकट चाय की दुकान पर पालिका कर्मी बैठा हुआ था। इसी बीच दो स्वास्थ्य कर्मी भी दुकान पर चाय पीने के लिये पहुंचे। सरकार के कामकाज को लेकर दुकान पर चर्चा शुरू हो गई। पालिका कर्मी ने बसपा के शासन को बेहतर बताया और प्रदेश में आगामी सरकार बसपा की बनने की बात कही। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश में दोबारा से भाजपा सत्ता में वापसी करेगी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और नौबत गाली गलौज व मारपीट तक जा पहुंची।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस बीच स्वास्थ्य कर्मी डंडा उठा लाया, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। थाना नजदीक होने के कारण लोगों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत किया। दोनों पक्ष वहां से पुलिस चौकी की तरफ चले गए। चौकी के निकट फिर से जमकर हंगामा हुआ। वहां भी लोगों की भीड़ ने दोनों पक्षों में बीच बचाव कराया। इस मामले में सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed