फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Who lifted the top tricolor from Meerut, no sleep officer

मेरठ से कौन उतार ले गया सबसे ऊंचा तिरंगा, सोते रहे अफसर

Wed, 08 Mar 2017 12:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ राजकुमार सैनी
अमर उजाला ब्यूरो/ राजकुमार सैनी Updated Wed, 08 Mar 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
Who lifted the top tricolor from Meerut, no sleep officer
भारतीय तिरंगा

विभागों की लापरवाही का आलम यह रहा कि शहर को गौरव देने वाला सबसे ऊंचा तिरंगा ही उतर गया। सूरजकुंड में जिस तिरंगे को क्रांतिधरा में पूरे सम्मान के साथ फहराया गया था, वहां आज खाली पोल है। रखरखाव का पेमेंट न मिलने के कारण संबंधित कंपनी ने तिरंगा उतार लिया और लगभग एक महीने से किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली है।

विज्ञापन


10 मई क्रांति दिवस पर सूरजकुंड पार्क में 41 मीटर ऊंचे पोल पर तिरंगा फहराया गया था। राष्ट्रीय ध्वज से सूरजकुंड पार्क की सुंदरता में चार चांद लग गए थे। रात्रि में लाइटों की रोशनी में तिरंगा जगमगाता था। इतना ही नहीं पार्क की भव्यता को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहता था। अब आलम यह है कि एक माह से लाइट बंद है तो पोल पर तिरंगा नहीं है। तिरंगा न होने पर स्थानीय लोगों में गंभीर नाराजगी दिखी। कुछ लोगों के विरोध के बाद मौके पर महापौर हरिकांत अहलुवालिया और पार्षद राजकुमार मुन्ना भी पहुंच गए।  
विज्ञापन


कनाट पैलेस की तर्ज पर फहराया गया था तिरंगा
एमडीए ने दिल्ली के कनाट पैलेस में फहरे तिरंगे की तर्ज पर सूरजकुंड पार्क में तिरंगा फहराने का निर्णय लिया था। एक निजी कंपनी ने तिरंगे के लिए 41 मीटर ऊंचा पोल लगाया। इस पर 20 फीट लम्बा और 30 फीट चौड़ा तिरंगा फहराया गया था। इस पर 21 लाख रुपये की लागत आयी थी। सबसे पहली बार यह तिरंगा 10 मई 2016 को क्रांति दिवस के अवसर पर तत्कालीन डीएम पंकज यादव ने फहराया था। यह तिरंगा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से लैस था और टाइमर लगा होने के कारण तिरंगा 24 घंटे फहरता था। लाइटों की रोशनी में रात को तिरंगा जगमगाता था। अब बताया जा रहा है कि कंपनी को एमडीए द्वारा 16 लाख का पेमेंट न दिए जाने के कारण कंपनी ने तिरंगा उतार लिया और उसके बाद नहीं लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह से लाइट बंद, तिरंगा गायब

Who lifted the top tricolor from Meerut, no sleep officer
सूरजकुंड पार्क में लगा तिरंगा उतार ले गए

सूरजकुंड पार्क में लाखों रुपये से लगाया गया भव्य तिरंगा एक माह से गायब है। इसकी लाइटें भी बंद पड़ी हैं। अब मौके पर केवल तिरंगे का पोल ही खड़ा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में बेहद रोष पनप रहा है। वह दिन दूर नहीं जब तिरंगा के अपमान को लेकर जनता का गुस्सा फूटेगा। पार्क में प्रतिदिन सैंकड़ों पुरुष, महिलाएं और बच्चे घूमने पहुंचते हैं। सुबह और शाम के समय सभी लोग प्रतिदिन राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते थे।

सांसद और महापौर रहे थे तिरंगा उद्घाटन में
क्रांति दिवस पर तिरंगा फहराए जाते समय डीएम पंकज यादव के साथ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलुवालिया भी रहे थे। एमडीए ने कमिश्नर को मुख्य अतिथि बनाया था लेकिन वह तिरंगा फहराने नहीं पहुंचे थे। इसको लेकर भाजपाइयों ने नाराजगी भी जतायी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed