Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   While visiting the idol of Jin, the feelings should be pure.

Meerut News: जिन प्रतिमा दर्शन के समय भाव निर्मल होने चाहिए

Sun, 07 Dec 2025 05:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
While visiting the idol of Jin, the feelings should be pure.
- बच्चों को समझाया गया देव दर्शन का शुद्ध विधान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के तत्वावधान में रविवार को पूजन एवं प्रक्षाल शिविर सौरभ जैन सराफ के संयोजन में संपन्न हुआ। शिविर में 90 से अधिक बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में बच्चों को देव-दर्शन विधि की बारीकियां समझाई गईं। सौरभ जैन सराफ और राहुल जैन ने बताया कि मंदिर में प्रवेश करते समय तीन बार सही उच्चारण करना चाहिए। विधिपूर्वक दर्शन के पश्चात भगवान के समक्ष नतमस्तक होना चाहिए। नमस्कार तीन प्रकार के होते हैं। इसमें अष्टांग (पुरुष), पंचांग (पुरुष) तथा ग्वांग (महिलाएं)। प्रक्षाल की सभी आवश्यक क्रियाएं देवेंद्र जैन, विनोद जैन एवं अतुल जैन ने बच्चों से कराईं। पूजन विधि सम्यक जैन, राहुल जैन, गौरव जैन और वैभव जैन ने संपन्न कराई। प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य वीरेंद्र जैन और अमन जैन परिवार को प्राप्त हुआ। ड्रा द्वारा निकाले गए भाग्यशाली पुरस्कार की विजेता स्वस्ति जैन रहीं। प्रियंका जैन की ओर से विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed