फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   While recapping the crime scene, the accused constable said that the crime was committed while drunk.

Meerut News: क्राइम सीन दोहराते समय हत्यारोपी कांस्टेबल बोला, नशे में गुनाह हो गया

Sat, 16 Nov 2024 04:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
While recapping the crime scene, the accused constable said that the crime was committed while drunk.
मेरठ। अहमदाबाद में कार सही ढंग से चलाने की कहने पर एमबीए के छात्र प्रियांशु की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह पढियार को घटना स्थल पर ले जाकर क्राइम सीन दोहराया। इस दौरान आरोपी गिड़गिड़ाते हुए कहने लगा कि नशे में उससे बड़ा गुनाह हो गया। गुजरात पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी है।
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि गुजरात के बोपल थाने की पुलिस आरोपी को रस्सियों से बांधकर मौके पर लेकर पहुंची। वह लंगड़ाते हुए चल रहा था। उसने पुलिस को बताया कि किस जगह छात्राें ने तेज गाड़ी चलाने पर उसे टोका था। किस जगह से उसने अपनी गाड़ी मोड़कर छात्रों का पीछा किया और ओवरटेक कर कहां रोका। फिर कहासुनी होने के बाद प्रियांशु की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी विरेंद्र सिंह पढियार अहमदाबाद के सरखेज थाने में तैनात है।
विज्ञापन

घटना के दिन वह छुट्टी पर था। प्रियांशु का टोकना उसे पसंद नहीं आया। चाकू से वार कर उसने प्रियांशु की हत्या कर दी। यह वारदात बोपल पुलिस स्टेशन के जिस क्षेत्र में हुई है वह सुनसान इलाका है। रात में वहां काफी कम चहल-पहल होती है। वहां कई बिल्डिंगों का निर्माण चल रहा है। इसलिए वहां सीसीटीवी कैमरे भी काफी कम थे। जिसके चलते आरोपी किसी सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात पुलिस ने प्रियांशु के दोस्त और घटना के वक्त मौके पर मौजूद पृथ्वीराज परीक्षित महापात्रा के बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी का स्केच तैयार कराया था। आरोपी को पता था कि मोबाइल से उसकी लोकेशन ट्रेस हो सकती है। मोबाइल बंद कर वह होटल में रुक गया था। गुजरात पुलिस टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से पीछा करते हुए पंजाब पहुंच गई।
---
जल्द से जल्द मिले हमे न्याय फास्ट ट्रेक कोर्ट में चले केस

मोदीपुरम। मेरे बेटे को कोई तो लौटा दो, मैंने अपने बेटे को हंसता खेलता हुआ भेजा था। बेटे प्रियांशु जैन की याद में मां का रोकर बुरा हाल है। पल्लवपुरम की तिरुपति गार्डन काॅलोनी में अभी भी माहौल गमगीन है। पिता का कहना है कि हमें जल्द से जल्द न्याय मिले और फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चले। पिता पंकज जैन और मां रीनू जैन अभी भी सदमे से नहीं उबर पा रहे हैं।
---
सांत्वना देने पीड़ित के घर पहुंचे विनित अग्रवाल शारदा

मोदीपुरम। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। वहां पर घटना की जानकारी ली और विनीत शारदा ने गुजरात और दिल्ली व मेरठ के एसएसपी से प्रियांशु के पिता पंकज जैन की बात कराई और उन्हें विश्वास दिलाया कि बेटे के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे।


यह है पूरा मामला
प्रियांशु और उसके दोस्त पृथ्वीराज का जल्द ही कैंपस प्लेसमेंट के तहत एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंटरव्यू होना था। दोनों इंटरव्यू के लिए नया सूट सिलवाने रविवार शाम अपने दोस्त चैतन्य की बाइक लेकर टेलर के यहां गए थे। वहां से वापस लौटते समय प्रियांशु का कुछ मीठा खाने का मन किया। दोनों बोपल थाना क्षेत्र में नैनी बेकरी पर रूके। यहां से केक लेकर चले तो तेज रफ्तार कार उनके पास से गुजरी। कार की टक्कर उनकी बाइक में लगने से बाल-बाल बची। प्रियांशु ने चिल्लाकर कार सवार से गाड़ी ठीक से चलाने को कहा था। तभी आरोपी कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह पढियार ने ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली। आरोपी ने प्रियांशु को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और चाकू से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed