{"_id":"68619f25d1bed1e7c0092b64","slug":"which-scientist-is-called-the-father-of-indian-nuclear-program-meerut-news-c-72-1-mct1004-136125-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस वैज्ञानिक को भारतीय परमाणु कार्यक्रम का जनक कहा जाता है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस वैज्ञानिक को भारतीय परमाणु कार्यक्रम का जनक कहा जाता है?
विज्ञापन
सुनील कैथवास...कनोहरलाल महिला महाविद्यालय से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा देकर निकलते परीक्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक स्तर-3 के 5512 पदों के लिए रविवार को भर्ती परीक्षा हुई। मेरठ में 40 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 19056 अभ्यर्थियों में से 11553 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पूरी सख्ती रही। परीक्षा में किस भारतीय वैज्ञानिक को परमाणु विज्ञान में उनके योगदान के लिए जाना जाता है और उन्हें अक्सर भारतीय परमाणु कार्यक्रम का जनक कहा जाता है? प्रश्न पूछा गया।
सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से सघन तलाशी ली गई। पूरी परीक्षा की सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की गई। परीक्षा में 120 मिनट में हल करने के लिए 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होने के कारण परीक्षार्थियों ने कुछ प्रश्न छोड़ दिए। परीक्षा में कुछ अन्य प्रश्न गरीबी के आकलन की पद्धति की समीक्षा करने के लिए दिसंबर 2005 में योजना आयोग द्वारा गठित विशेषज्ञ समूह की अध्यक्षता किसने की? इसरो द्वारा स्थापित भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली का क्या नाम है? इसी तरह से प्रश्न आया कि मध्य भारत में सतनामी आंदोलन की स्थापना किसने थी? आदि प्रश्न पूछे गए।
अभ्यर्थियों की जुबानी
वह काफी समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रहा है। प्रश्न पत्र सामान्य रहा। अधिकतर प्रश्न उसे आते थे। - आदित्य शर्मा, निवासी संभल
संभल निवासी विनीत ने बताया कि परीक्षा में अलग-अलग विषय से संबंधित प्रश्न आए। उसने अधिकांश प्रश्न हल कर दिए।
लंबे समय से सभी विषयों की तैयारी इस परीक्षा में काम आई। उसे अपना चयन होने की पूरी उम्मीद है।- विरेंद्र सिंह, निवासी मुरादाबाद
परीक्षा को लेकर वह बहुत उत्साहित था। सेल्फ स्टडी से वह परीक्षा की तैयारी कर रहा था। प्रश्न सामान्य आए। - प्रभु चौहान, निवासी शामली