फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Which is the longest bone in the human body?

मानव शरीर की सबसे लंबी हड्डी कौन सी है?

Sun, 03 Aug 2025 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Which is the longest bone in the human body?
-सीसीएसयू की बीपीएड व एमपीएड प्रवेश परीक्षा में पूछा गया प्रश्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की एमपीएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में अभ्यर्थियों से खेल और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसमें पूछा गया कि मानव शरीर की सबसे लंबी हड्डी कौन सी है? खेल जगत से जुड़े कई प्रश्न परीक्षा में आए।
एमपीएड व बीपीएड प्रवेश परीक्षा के लिए मेरठ में आरजी पीजी कॉलेज और सीसीएसयू कैंपस में मान्यवर कांशीराम शोधपीठ में परीक्षा केंद्र बनाए गए। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। एमपीएड की परीक्षा पहली पाली में सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और बीपीएड की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक हुई। आरजी पीजी कॉलेज में एमपीएड के पंजीकृत 500 में से 407 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 93 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मान्यवर कांशीराम शोधपीठ में पंजीकृत 379 में से 300 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 79 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आरजी पीजी कॉलेज में बीपीएड के पंजीकृत 1000 में से 829 अभ्यर्थी शामिल हुए व 171 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कांशीराम शोधपीठ में पंजीकृत 378 में से 326 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

खेल से जुड़े सवाल आए
एमपीएड प्रवेश परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न आए। प्रश्न में पूछा गया कि पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने कितने पदक जीते थे? एक प्रश्न पूछा गया कि फ्रेंच ओपन 2025 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता आदि प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed