फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When will air travel facility be available in Meerut?

Meerut News: आखिर मेरठ में कब मिलेगी हवाई यात्रा की सुविधा

Sat, 19 Oct 2024 05:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
When will air travel facility be available in Meerut?
मेरठ। मुरादाबाद के बाद सहारनपुर में हवाई यात्रा शुरू हो गई, लेकिन अभी मेरठ का इंतजार खत्म नहीं हुआ। हवाई पट्टी का विस्तार करने और 72 सीटर विमान की उड़ान के लिए जिला प्रशासन एयरपोर्ट अथॉरिटी को जमीन उपलब्ध नहीं करा पाया। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के प्रयास के बावजूद हवाई यात्रा की फाइल आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

परतापुर स्थित हवाई पट्टी का विस्तार कर मौजूदा भूमि पर 280 मीटर चौड़ा और 2280 मीटर लंबे रनवे पर 72 सीटर का हवाई जहान उड़ान भर सकता है। तीन साल से लगातार मेरठ के लोगों को सपना दिखा जाता और फिर फाइल दब जाती है। बाजपेयी के प्रस्ताव पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तकनीकी टीम से सर्वे कराया और इसकी मंजूरी दे दी। बताया था कि नई हवाई पट्टी के विस्तारीकरण की बात एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लिख दी, ताकि भविष्य में दायरा बढ़ाया जा सके। मेरठ में हवाई यात्रा की फाइल एक कदम आगे नहीं बढ़ी। मुरादाबाद के बाद सहारनपुर में हवाई यात्रा को हरी झंडी मिल गई। सवाल उठता है कि आखिर मेरठ को हवाई यात्रा का कब तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन



नई हवाई पट्टी पर भी नहीं शुरू हुआ कार्य
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी सर्वे टीम ने वर्तमान हवाई पट्टी से 59 मीटर के अंतराल में नई हवाई पट्टी 1800 मीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ी बनेगी। डीएम ने वन विभाग, विकास प्राधिकरण, तहसीलदार सदर और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अभिलेखों में जमीन दर्ज कराने की बात कही। एक साल बीतने के बावजूद भी नई हवाई पट्टी पर भी कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि हवाई यात्रा शुरू कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed