फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When the waterlogging took place, the officials ran towards the drains

शहर में जलभराव से हुई किरकिरी तो नालों पर दौड़े अधिकारी

Tue, 09 Jun 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
When the waterlogging took place, the officials ran towards the drains
जलभराव से हुई किरकिरी तो नालों की ओर दौड़े अधिकारी
विज्ञापन

मेरठ। आधा घंटे की बारिश से शहर में हुए जलभराव के के बाद सोमवार को निगम के अधिकारी नालों की ओर दौड़ते नजर आए। जहां अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्य ने सूरजकुंड वाहन डिपो क्षेत्र के आबूनाला, ऑडियन नाला और काली नदी का निरीक्षण किया वहीं सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह ने दिल्ली रोड वाहन डिपो से जुड़े हुए नालों की सफाई का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। वाहन डिपो प्रभारियों को नालों की तली झाड़ सफाई करने और ऐसे स्थान चिह्नित करने जहां पर कबाड़ इक्ट्ठा होने के कारण नाले चोक हो जाते हैं के निर्देश दिए।
रविवार को हुई बारिश के कारण पूरा शहर तालाब बन गया था। जिससे शहर की जनता ने नगर निगम को जमकर कोसा। सोमवार को सुबह अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्य, सूरजकुंड डिपो प्रभारी अरुण कुमार धर्मेश कुमार के साथ मवाना रोड स्थित कसेरूखेड़ा नाले पर पहुंची। इन्होंने यहां नाला सफाई का जायजा लिया। यहां से सीधे अब्दुल्लापुर होते किला रोड पर नाला सफाई देखी। अपर नगर आयुक्त ओडियन नाले का निरीक्षण करते हुए घोसीपुर में काली नदी पुल पर चल रही सफाई का निरीक्षण करने पहुंची।
विज्ञापन

घोसीपुर काली नदी का पुल हो गया चोक
महानगर का समस्त गंदा पानी नालों के माध्यम से काली नदी में पहुंचता है। रविवार को बारिश के पानी के साथ महानगर के नालों में भरी गंदगी काली नदी तक पहुंच गई। घोसीपुर कमेले के निकट काली नदी पर बनाए गए पुल में जाकर यह कचरा रुक गया। जिसके कारण नदी चौक हो गई थी। अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर सूरजकुंड डिपो प्रभारी ने दो बड़ी पोकलेन मशीन घोसीपुर में पुल पर काली नदी की सफाई में लगा दी। सोमवार को दिन भर चली काली नदी की सफाई के कारण नदी किनारे सिल्ट की पहाड़ियां बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रोड का नाला भी हुआ साफ
दिल्ली रोड वाहन डिपो क्षेत्र से जुड़े नालों का निरीक्षण करने पहुंचे सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह ने सोमवार को दिल्ली रोड नाले का निरीक्षण किया। नाले की सफाई कराकर जहां उन्होंने सफाई टीम को बधाई दी वहीं निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र के समस्त छोटे व बड़े नालों को इसी प्रकार तली झाड़ साफ करें। अगर बरसात के दिनों में जलभराव होता है तो संबंधित से जवाब-तलब किया जाएगा। डिपो प्रभारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली रोड ही नहीं बल्कि बागपत रोड और उस क्षेत्र से जुड़े हुए नालों की भी एक-एक बार सफाई कराई जा चुकी है। इनके अलावा ओडियन नाला लिसाड़ी रोड खत्ता रोड के नालों की भी सफाई कर दी गई है।

गगन विहार एंक्लेव में हुआ जलभराव
मेरठ। शहर के नालों की सफाई नहीं होने के कारण रविवार को हुई बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। रोहटा रोड़ के मुख्य नाले ही नहीं बल्कि गोलाबढ़ सरस्वती विहार और आसपास की कॉलोनियों से निकलने वाले छोटे नालों की सफाई भी अभी तक नहीं हो पाई है। जिसका खामियाजा बारिश के दौरान क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ा रहा है। रविवार को हुई बारिश से कई कालोनियों में घरों में भी पानी घुस गया। गगन एंक्लेव निवासी शिल्पा पांडे का कहना है कि यहां पर नाले ही नहीं बल्कि नाली भी कभी साफ नहीं होती है जिसके कारण आज बारिश का पानी सभी घरों में प्रवेश कर गया। क्षेत्र में कई नालियों का निर्माण शुरू किया गया था जो अभी तक अधूरे पड़े हैं जिसके कारण कॉलोनी से गंदा पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। आने वाले बरसात के मौसम में क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed