फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When the day got hot, the temperature rose by three degrees

दिन गर्म हुआ तो तीन डिग्री चढ़ गया पारा

Mon, 21 Apr 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
When the day got hot, the temperature rose by three degrees
सुनील कैथवास....डीएन इंटर कालेज से राज्य अभियंत्रण सेवा की प्रारंभिक परीक्षा देकर तेज धूप से पर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद दिन के तापमान में तीन डिग्री के करीब बढ़ोतरी हुई है। रविवार के दिन हवा की गति कम रहने से मौसम गर्म दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि एक-दो दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा।

रविवार को सुबह से ही हवा की रफ्तार कम होने के चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो गई। रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से मौसम गर्म रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल की कृषि विवि मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी दो-तीन दिन तक दो से तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके अलावा मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 105 दर्ज किया गया। जबकि, गंगानगर 136, जयभीमनगर 94, पल्लवपुरम 86, बेगमपुल 108 और दिल्ली रोड 90 एक्यूआई स्तर दर्ज किया गया। बारिश के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed