फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ... When the BJP MLA said on the phone from Daroga- now you do not have the government of fool

भाजपा विधायक ने दरोगा से कहा- सुनो, अब तुम्हारे फूफा की नहीं योगी की सरकार है

Tue, 30 May 2017 02:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 30 May 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
... When the BJP MLA said on the phone from Daroga- now you do not have the government of fool
भाजपा विधायक विक्रम सैनी

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। रविवार को उन्होंने सम्मेलन में खुद कहा कि एक दरोगा ने भाजपा कार्यकर्ता का चालान काट दिया था। कार्यकर्ता ने फोन पर दरोगा से बात कराई। दरोगा को मैंने कहा कि सुनो, अब तुम्हारे फूफा की सरकार नहीं है, योगी की सरकार है। मामला सोशल मीडिया पर छाया तो विधायक अपने बयान से पलट गए। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपाइयों की ओर से रविवार को कसबे के एक बैंक्वेट हाल में सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए चर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सम्मेलन में खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने कहा था कि कुछ दिन पूर्व उनके पास भाजपा कार्यकर्ता का फोन आया। उस कार्यकर्ता ने कहा कि विधायक जी आपके होते हुए पुलिस हमारी बाइक का चालान काटेगी। कार्यकर्ता ने दरोगा से फोन पर बात कराई। मैंने दरोगा को कहा कि ये तुम्हारे फूफा की सरकार नहीं है, यह योगी की सरकार है। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं होगा। 

विज्ञापन

कवाल कांड में विक्रम सैनी पर रासुका लगाई गई थी

... When the BJP MLA said on the phone from Daroga- now you do not have the government of fool
भाजपा विधायक विक्रम सैनी

विधायक के इस तरह के बयान पर सम्मेलन में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ठहाके भी लगाए। विधायक की बयानबाजी का यह मामला सोशल मीडिया पर भी उछल रहा है। बताते चलें कि कवाल कांड में विक्रम सैनी पर रासुका लगाई गई थी और वह एक साल तक जेल में रहे। पार्टी ने उन्हें टिकट दिया, जिस पर विधायक बने। इससे पहले भी विक्रम सैनी एक सभा में गोकशी करने वालों के हाथ-पैर तोड़ने की धमकी देने के बयान को लेकर भी चर्चाओं में आ चुके हैं। 

विधायक विक्रम सिंह सैनी ने बताया कि मैंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देने के लिए बयान दिया था कि वे सभी कागजात और हेलमेट लगाकर बाइक पर चलें, ताकि चेकिंग में पुलिस को चालान न काटना पड़े। 14 साल बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। कानून-व्यवस्था में सुधार आने में अभी समय लगेगा। कुछ दरोगा और पुलिसकर्मी पिछली सरकारों के कार्यकाल की तरह ही काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था को जल्द ठीक करेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed