फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When provocative slogans were raised, the doors of the houses were closed.

Meerut News: भड़काऊ नारे गूंजे तो बंद हो गए घरों के दरवाजे

Tue, 08 Oct 2024 05:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
When provocative slogans were raised, the doors of the houses were closed.
मेरठ। मुंडाली में यति नरसिंहानंद महाराज की टिप्पणी के विरोध में भीड़ ने जब भड़काऊ नारे लगाकर जूलूस निकाला तो गांव में अराजकता का माहौल हो गया। भीड़ दूसरे समुदाय की आबादी की ओर नारेबाजी करते हुए पहुंची तो भगदड़ मच गई। घरों के दरवाजे बंद हो गए। पथराव हुआ तो पुलिसकर्मियों को भी भाग कर अपनी जान बचाई। बाद में लाठी फटकार कर उन्हें खदेड़ा। तनाव को देखते हुए गांव में स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी मनीराम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मुंडाली गांव में बिना अनुमति जुलूस निकालने की सूचना पर वह पहुंचे। करीब 200 लोग हाथों में तलवार, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उनकी ओर आ रहे थे। उन्होंने जुलूस को रोकते हुए इसमें शामिल लोगों से अनुमति पत्र मांगा। इस पर भीड़ ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर दी। इसी दौरान भीड़ में पीछे मौजूद लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गई। उग्र भीड़ ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। अन्य लोग भी अपनी जान बचाने के लिए भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। भीड़ में शामिल लोग देश विरोधी और धार्मिक नारे लगाते हुए भाग निकले। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

----
खुफिया विभाग हो गया फेल, पुलिस भी नहीं थी तैयार
मेरठ। यति नरसिंहानंद महाराज की टिप्पणी को लेकर जगह-जगह विरोध हो रहा है। सहारनपुर में रविवार को बवाल हो गया था। इसके बाद भी जिले की पुलिस ने सतर्कता नहीं बरती। खुफिया विभाग को धता बताते हुए इतनी बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस भी ऐसी घटना के लिए तैयार नहीं थी। भड़काऊ नारे लगाते हुए जुलूस निकाले जाने की सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी मनीराम सिंह, दरोगा विजयपाल सिंह और मधुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल कन्हैया व अनुज के साथ मौके पर पहुंचे। कम संख्या में पुलिसकर्मी देख भीड़ उग्र हो गई और हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
एसपी देहात ने बताया कि हसीन, समद उर्फ भूरा, कैफ, उमर, चांद, आमिर, शादाब, जीशान, शहजाद, मोनिस, अरमान, फैज, शमी, फरदीन, फुरकान, उस्मान, रवीस, मोनिस, सैफी, नाजिम, सलीम, आमिर, अनस, जुबरान, असरफ, सलमान, सोहिल, मास्टर, तनवीर, मन्नान के खिलाफ दंगा, गैरकानूनी सभा करने, जानलेवा हमला, धार्मिक भावनाएं आहत करने और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


----

छोटे बच्चों की आड़ लेकर कर रहे उपद्रव
घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता दुष्यंत तोमर, दिग्विजय चौहान, शेखर तोमर आदि थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से उपद्रवियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी में कोई कोताही बरती तो वह आंदोलन करेंगे। दुष्यंत तोमर ने कहा कि कुछ लोग क्षेत्र की शांति भंग करना चाहते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये लोग छोटे बच्चों की आड़ लेकर उपद्रव कर रहे हैं। माहौल खराब करने के पीछे कोई बड़ी साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed