{"_id":"58a054b34f1c1b5733d83f86","slug":"when-making-friends-foe-hdpe-2-65-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब दोस्त बना दुश्मन, 2.65 लाख हड़पे और भाग गया दुबई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब दोस्त बना दुश्मन, 2.65 लाख हड़पे और भाग गया दुबई
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 12 Feb 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
2.65 लाख हड़पे
कंस्ट्रक्शन कंपनी में साझा करने के नाम पर एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त से करीब 2 लाख 65 हजार रुपये हड़प लिए और उसे धोखा देकर दुबई भाग गया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मोहल्ला अबुलमाली निवासी आरिफ हसन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने दुगचाड़ी निवासी दोस्त के कहने पर साझे में ठक्करवाल लुधियाना पंजाब में कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम किया था। जिसमें उसने करीब 2 लाख 65 हजार रुपये दिए थे। काफी दिनों बाद जब उसने दोस्त से दी गई रकम और बचत के बारे में पूछा तो वह टाल मटौल करने लगा। जब भी वह फोन आदि पर उससे संपर्क करता तो बहाने बनाने लगता और जल्द ही हिसाब करने की बात कहता। कई माह गुजर जाने के बाद भी जब उसने कोई हिसाब नहीं किया तो उससे मिलने घर गया तो वहां पता लगा कि वह दुबई चला गया। आरिफ हसन के मुताबिक धोखाधड़ी से उससे रुपये ऐंठ कर वह दुबई भाग गया। आरिफ ने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन