फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When India defeated the Kiwis, the city celebrated

Meerut News: भारत ने कीवियों की हराया तो शहर ने मनया जश्न

Mon, 10 Mar 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
When India defeated the Kiwis, the city celebrated
इकरार अहमद..... भारत के मैच जीतने की खुशी में बेगमपुल चौराहे पर आतिशबाजी कर जश्न में मनाते लोग
- 2000 में मिली हार का बदला लिया, हर तरफ हुई आतिशबाजी- बेगमपुल सहित गली, मोहल्ला, कॉलोनी, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में मनाया गया जश्न
विज्ञापन

- फाइनल में भी मेरठ के बल्लों ने खूब रन बटोरे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
चैंपियन्स ट्राॅफी में दुबई में भारत की जीत के बाद पूरा शहर उत्साह से भर गया। 37 साल का इंतजार खत्म हुआ और कीवियों को भारतीय टीम ने मुंहतोड़ जवाब दिया। शहर में हर बेगमपुल सहित गली, मोहल्ला, कॉलोनी और मल्टी स्टोरी बिल्डिंगों में जश्न का माहौल रहा। शहर में होली से पहले होली और दीपावाली साथ साथ मनाई गई। हर तरफ आतिशबाजी हुई। लोगों का उत्साह इतना ज्यादा रहा कि टोलियों में लोग सड़कों पर आ गए। एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की शुभकामनाएं दी।
मैच में भारतीय गेंदबाजों ने पहले न्यूजीलैंड के सभी बल्लेबाजों को सस्ते में निपटाया। वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने मैच में शुरू से ही पकड़ बनाकर रखी। अंतिम समय में भारतीय टीम को इसका लाभ भी मिला। होटल, रेस्टूरेंट में भी शाम से लोग देर रात तक डटे रहे। बड़ी स्क्रीन पर मैच देखे गए। शास्त्रीनगर, गंगानगर, मोदीपुरम, कंकरखेड़ा में रात्रि 10:30 बजे तक आतिशबाजी होती है। गढ़ रोड, बाईपास, दिल्ली रोड के होटलों ने लोगों को डिस्काउंट भी दिया।
विज्ञापन

- जीत के बाद बेगमपुल चौराहा 1 घंटे जाम
- बेगमपुल चौराहे भारत की जीत के बाद हजारों की संख्या में लोग बाइक और गाड़ियों में पहुंच गए। जबदस्त आतिशबाजी की गई। इस दौरान बेगमपुल मुख्य चौराहा एक घंटे के लिए पूरी तरह जाम हो गया। युवाओं में सर्वाधिक जोश रहा। उत्साहित युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाए। आबूलेन पर भी आतिशबाजी की गई। टीम को जीत की संयुक्त व्यापार संघ, औद्योगिक संगठन, समाजिक, धार्मिक संगठनों ने शुभकामनाएं दी।

इकरार अहमद..... भारत के मैच जीतने की खुशी में बेगमपुल चौराहे पर आतिशबाजी कर जश्न में मनाते लोग

इकरार अहमद..... भारत के मैच जीतने की खुशी में बेगमपुल चौराहे पर आतिशबाजी कर जश्न में मनाते लोग

इकरार अहमद..... भारत के मैच जीतने की खुशी में बेगमपुल चौराहे पर आतिशबाजी कर जश्न में मनाते लोग

इकरार अहमद..... भारत के मैच जीतने की खुशी में बेगमपुल चौराहे पर आतिशबाजी कर जश्न में मनाते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed