{"_id":"68a0edef4b6316559106465d","slug":"when-his-wife-called-ankit-saidthe-party-is-going-on-meerut-news-c-72-1-smrt1021-138847-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने कॉल की तो अंकित बोला...पार्टी चल रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने कॉल की तो अंकित बोला...पार्टी चल रही है
विज्ञापन
मृतक अंकित गुर्जर के परिजन थाना प्रभारी से मिलते हए। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। हिस्ट्रीशीटर अंकित हत्याकांड मामले में बृहस्पतिवार रात 8 बजे पत्नी दिव्या ने फोन किया तो अंकित ने बताया कि रजपुरा में रोहन जाट की जन्मदिन पार्टी चल रही है, एक घंटे बाद आ जाएगा। पत्नी ने 10 बजे फिर फोन किया तो उसने फिर से कुछ देर में आने की बात कही थी। रात 12.30 बजे मोबाइल बंद हो गया।
दोस्त शिवम पंडित को फोन किया तो उसका नंबर भी नहीं लगा। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह 10 बजे दोस्त शिवम ने अंकित के परिजनों को फोन कर बताया कि रात में कुछ लड़कों ने अंकित और उसे गाड़ी में जबरन अगवा कर लिया था। उसे ट्रांसलेम कॉलेज के पास फेंककर आरोपी अंकित को ले गए थे। भाई अंकुर ने शिवम पंडित निवासी परतापुर, रोहन जाट निवासी रजपुरा, सूरज निवासी परतापुर व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ मवाना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि अंकित की हत्या किसी डंडे से पीटकर की गई है। दोनों पक्षों के बीच पहले कोई विवाद था। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं।
-- -
8 साल पहले शादी, 9 अगस्त को ही मनाया था बेटी का बर्थडे
परिजनों ने बताया कि घर में पिता कमल, मां पुष्पा, पत्नी दिव्या और 7 साल की बेटी खुशी, छोटा भाई अंकुर और उसकी पत्नी और दो शादीशुदा बहने हैं। छोटा भाई किसी की कार चलाता है। पिता भी ई-रिक्शा चलाते हैं। बीते 9 अगस्त को ही अंकित ने बेटी खुशी का घर में जन्मदिन धूमधाम से मनाया था।
विज्ञापन
-- -
आरोपियों ने मोबाइल किए बंद, शर्ट बदली
परिजनों के अनुसार रोहन जाट, शिवम पंडित उसके दोस्त थे। रात में भी अंकित उन्हीं के साथ था। रोहन जाट रजपुरा का है। शिवम इंचौली के सैनी गांव का है और परतापुर में किराए पर रहता है। घटना के बाद से वह कमरा खाली करके लापता है। वहीं रोहन जाट भी नहीं हाथ आया है। परिजनों ने बताया कि अंकित जब घर से निकला था तो उसने सफेट शर्ट पहनी थी। जब शव मिला तो ब्लू रंग की शर्ट में था। शर्ट कहां बदली और किसकी है, यह आरोपी ही बता सकेंगे।
-- -
अंकित के खिलाफ गंगानगर थाने में दर्ज हैं 10 केस
सीओ संजय कुमार जायसवाल के मुताबिक अंकित उर्फ आदि पर गंगानगर, दौराला, मेडिकल और कंकरखेडा थाने में 10 मुकदमे लूट और चोरी दर्ज हैं। वह गंगानगर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। करीब 10 साल पहले वह एक पेपर मिल में काम करता था। इस दौरान मशीन में आने से उसका बायां हाथ कट गया था। इसके बाद से उसने ई-रिक्शा चलाना शुरू कर दिया था।