फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When family members scolded her, the girl went to her lover's house

Meerut News: घर वालों ने डांटा तो प्रेमी के घर जा पहुंची युवती

Fri, 07 Feb 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
When family members scolded her, the girl went to her lover's house
गंगानगर। थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती को उसके परिजनों ने किसी बात पर डांट दिया। इसके बाद युवती घर से निकल गई और प्रेमी के घर जा पहुंची। प्रेमी के परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस युवती को थाने ले आई और उसके परिजनों को सूचित किया। थाने पर कई घंटे तक ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन

गंगानगर थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय बेटी ग्रेजुएशन कर रही है। बुधवार सुबह परिजनों ने युवती को किसी बात पर डांट दिया। इसके बाद वह घर से निकल गई और कुछ दूरी पर रह रहे प्रेमी के घर जा पहुंची। घर में युवती को देख प्रेमी के परिजन भी दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले आई और उसके परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

युवक और युवती के परिजन थाने पहुंच गए। काफी देर तक परिजनों में गहमा गहमी होती रही। कुछ नेता भी इस मामले में पहुंचे। करीब तीन-चार घंटे बाद परिजनों ने किसी तरह युवती को समझाया। इसके बाद वह अपने घर गई। इंस्पेक्टर अनूप सिंह के मुताबिक, इस मामले में किसी प्रकार लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed