फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब काली नदी से निकाले गए BSP नेता की पत्नी व बेटियों के शव, तस्वीरें देख सिहर जाएंगे

Tue, 23 May 2017 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कपिल कुमार, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ कपिल कुमार, मेरठ Updated Tue, 23 May 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
...when bodies of wife and daughters of BSP leader who was expelled from Kali river, see photos
बसपा नेता की बेटियों के शव बरामद

दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर मंगलवार को मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में समौली गांव निकट काली नदी से बसपा नेता की पत्नी व दो बेटियों के शव बरामद किये। इस दौरान वहां इकट्ठा हुई भीड़ ने हत्यारोपी पर हमला बोल दिया। लेकिन पुलिस ने भीड़ पर काबू पाया और आरोपी को तुरंत गाड़ी में बैठाकर भेज दिया।

...when bodies of wife and daughters of BSP leader who was expelled from Kali river, see photos
हत्यारोपी की निशानदेही पर मिले शव

बता दें कि मेरठ में दौराला के समौली गांव के पास काली नदी में दिल्ली के प्रोपर्टी डीलर के परिवार के शव बरामद करने के लिए आरोपी की निशानदेही पर नदी में खुदाई शुरू की गई। नदी पर सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ लगी हैं। पुलिस टेन्ट लगाकर खुदाई कर रही है। समौली गांव मे मां व दो बेटियों का शव मिलने के बाद आरोपी को वापस ले जाते समय भीड़ ने हमला कर दिया। और इसके बाद जो हुआ...

...when bodies of wife and daughters of BSP leader who was expelled from Kali river, see photos
टेंट लगाकर की पुलिस ने खुदाई

पुलिस ने आरोपी को किसी तरह बचाकर गाड़ी में बैठाकर भेज दिया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को दौड़ाया। वहीं मेरठ पुलिस ने भी काफी मदद की। पुलिस ने तीनों के शवों को मेरठ पीएम के लिए भेज दिया गया। गौरतलब है कि दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बसपा नेता व प्रोपर्टी डीलर मुनव्वर हसन की हत्या नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार की हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
...when bodies of wife and daughters of BSP leader who was expelled from Kali river, see photos
खुदाई के बाद निकले बीएसपी नेता की पत्नी व बेटियों के शव

यह चौंकाने वाला खुलासा हसन की हत्या के मामले में गिरफ्तार उसके पार्टनर शाहिद खान उर्फ बंटी ने किया है। आरोपियों ने बसपा नेता की पत्नी व दो बटियों की हत्या कर शवों को मेरठ के दौराला में जमीन में दबा दिया, जबकि दोनों बेटों के शवों को बुराड़ी इलाके में दबा दिया। शाहिद ने मुनव्वर की करोड़ों की प्रोपर्टी पर कब्जा करने के लिए तीन लाख रुपए की सुपारी देकर यह हत्याएं कराईं। बुराड़ी पुलिस ने बंटी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चार में से दो सुपारी किलर हैं। 

विज्ञापन
...when bodies of wife and daughters of BSP leader who was expelled from Kali river, see photos
भीड़ ने हत्यारोपी पर किया हमला

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर निवासी मुनव्वर हसन (45) सपरिवार बुराड़ी की भगत कॉलोनी स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर रहता था। वह 15 साल से प्रोपर्टी का धंधा करता था। बादली विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका था। गत शनिवार 20 मई को दोपहर उसके दोस्त व पार्टनर बंटी ने पुलिस को सूचनी दी कि मुनव्वर की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed