फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wheels of Vande Bharat stopped: Signal stopped due to short circuit, train stood at Meerut City station for ha

वंदे भारत के पहिए थमे: शॉर्ट सर्किट से सिग्नल ठप, आधे घंटे मेरठ सिटी स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

Wed, 11 Sep 2024 10:49 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 11 Sep 2024 10:49 AM IST
सार

देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22457 मंगलवार शाम आनंद विहार टर्मिनल से देहरादून जा रही थी। इसी दाैरान सिग्नल ठप होने से आधा घंटे के लिए थम गई।

विज्ञापन
Wheels of Vande Bharat stopped: Signal stopped due to short circuit, train stood at Meerut City station for ha
रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसात के चलते मेरठ सिटी स्टेशन पर सिग्नल केबल में हुए शॉर्ट सर्किट से सिग्नल ठप हो गए, जिसने आनंद विहार से देहरादून जा रही वंदे भारत के पहिए थम गए। सिग्नल नहीं होने के कारण वंदे भारत मेरठ सिटी स्टेशन पर आधे घंटे तक खड़ी रही। सिग्नल ठीक होने पर वंदे भारत को मुजफ्फरनगर की ओर रवाना किया। यह ट्रेन आधे घंटे प्रभावित रही।

विज्ञापन


देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22457 मंगलवार शाम आनंद विहार टर्मिनल से देहरादून जा रही थी। मेरठ उनके पहुंचने का समय 6:36 बजे निर्धारित है, जिसका यहां पर दो मिनट का ही स्टॉपेज है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को वंदे भारत निर्धारित समय से 11 मिनट की देरी से 6:47 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची। स्टेशन मास्टर ने दो मिनट के ठहराव के बाद जब उसे आगे के लिए रवाना करने चाहा तो प्लेटफार्म नंबर तीन को सिग्नल डाउन नहीं हो सका। रेलवे कर्मचारी परेशान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर ने कर्मचारियों को सिग्नल के पास भेजा तो पाया कि जलभराव होने से सिग्नल में जा रहा बिजली का केबल जल गया था। इसी कारण से सिग्नल डाउन नहीं हो रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर सिग्नल कोर के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और केबल बदलने का काम किया।

इसी दौरान वंदे भारत के दो मिनट के ठहराव के बाद नहीं चलने पर यात्री परेशान हो गए। तब रेलवे अधिकारियों ने उन्हें सिग्नल खराब होने की जानकारी दी। सिग्नल ठीक होने पर ट्रेन को 7:21 बजे यहां से मुजफ्फरनगर रवाना किया गया। वंदे भारत आधा घंटा प्रभावित रही।

 वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि प्लेटफार्म नंबर तीन के सिग्नल में बरसात के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया था। इसी कारण वंदे भारत यहां खड़ी रही। केबल बदल कर सिग्नल ठीक होने पर उसे रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed