फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wheat crop failed, potato and mustard also likely to be damaged

Meerut News: गेहूं की फसल गिरी, आलू, सरसों को भी नुकसान होने की आशंका

Sat, 22 Feb 2025 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop failed, potato and mustard also likely to be damaged
जलालाबाद के खेत में जमीन पर बिछी गेहूं की फसल।। संवाद - फोटो : mathura
जलालाबाद। जिले में बृहस्पतिवार देर रात दो घंटे बारिश और ओलावृष्टि हुई। कई जगह गेहूं की फसल गिर गई। जलालाबाद क्षेत्र में किसानों ने सरसों आलू और गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका जताई है। कृषि विशेषज्ञ किसानों को बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सरसों की फसल में बाली फूटने से नुकसान की आशंका है। हवा के झोकों को गेहूं और सरसों का फसल झेल नहीं पाई। गेहूं की बालियों में दाना भी मजबूती पकड़ने लगा था, लेकिन बारिश के दौरान हवा ने फसल को गिरा दिया। किसानों ने बताया कि नमी के साथ ही जमीन पर बिछी फसल का सीधा प्रभाव पैदावार पर पड़ेगा।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि इस समय खेतों में आलू की खुदाई चल रही है। इन दिनों खेतों में सब्जियों का राजा आलू की भी बंपर पैदावार में हुई है और आलू पक कर तैयार हो गया है और किसान आलू को खोदने में जुगत में कई जगहों पर खुदाई भी शुरु हो गई है। ऐसे में किसानों ने पूर्व से आलू के पाल को काट दिया है, लेकिन मौसम परिवर्तन के कारण किसान आलू को लेकर भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद के किसान जहीर मलिक ने बताया है कि बारिश ने किसानों की आलू की खुदाई पर प्रभाव डाला है। खुदाई के समय हुई बारिश से आलू की बुआई करने वाले किसान बहुत चितिंत है। किसानों ने आलू की चल रही खुदाई को बंद कर दिया। इस समय आलू पका हुआ है, बारिश से आलू में हरापन आ जाएगा। जिससे आलू की क्वालिटी गिरती है। जिससे न तो किसानों को आलू का अच्छा भाव मिलता है और न ही ग्राहक आलू पकड़ता है।
किसान राजेश मुखिया ने बताया कि गुरुवार में हुई बारिश और हवाओं ने गेहूं व सरसों की फसल में नुकसान पहुंचाया है। गेहूं की फसल पूरी तरह खेतों में बिछ गई है। ऐसे में इस बार उत्पादन 20 प्रतिशत तक कम हो सकता है। वहीं आगे भी अगर बारिश होती रही तो गेहूं का दाना भी काला पड़ जाएगा। इससे सरकारी केंद्रों पर विक्रय भी नहीं किया जा सकेगा।

किसान सचिन सैनी ने बताया कि तेज हवा से सरसों की फसल को भारी नुकसान है। फसल खेतों में ही गिर गई जिससे सरसों की फसल पर आई फली का दान खेतों में गिर गया। जिस कारण किसानों को सरसों की फसल से नुकसान पहुंचेगा। किसानों ने फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। प्रशासन से सर्वे कराने का अनुरोध किया है।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed