{"_id":"59cde85d4f1c1bda538b4e30","slug":"whatsapp-message-objectionable-comments-on-modi-and-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Whatsapp मैसेज में... मोदी और शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Whatsapp मैसेज में... मोदी और शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एक अधिवक्ता को भेजे व्हाट्सएप मैसेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी हैं। अधिवक्ता ने एसएसपी से इसकी लिखित शिकायत करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी ने सीओ एलआईयू और साइबर सेल प्रभारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
पढ़ें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर सपा नेता फैजान ने की आपत्तिजनक टिप्पणी
विज्ञापन
अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 26 सितंबर की रात उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा, जिसमें प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अशोभनीय और आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं। अधिवक्ता ने एसएसपी को इस व्हाट्सएप संदेश की मूल प्रति प्रार्थनापत्र के साथ सौंपी है। आरोप लगाया कि इस तरह का संदेश जान बूझकर भेजकर किसी धर्म विशेष के मध्य शत्रुता बढ़ाने और शांति व सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। एसएसपी मंजिल सैनी दहल के अनुसार इस मामले में सीओ एलआईयू को ऐसे शरारती तत्वों पर नजर रखने और साइबर सेल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/